Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार हत्याकांड में 34 दिन बाद आए पुजारी एंगल से संतुष्ट नहीं हैं राघवेंद्र की पत्नी, देखें वीडियो

सीतापुर । आठ मार्च को दिनदहाड़े दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस नृशंस हत्या के 34 दिनों बाद आज पुलिस अधीक्षक सीतापुर चक्रेश मिश्रा द्वारा खुलासे से मृतक पत्रकार की पत्नी संतुष्ट नहीं हैं।

रश्मि बाजपेई का कहना है कि, “आयोजित प्रेस वार्ता में दिए गए बयानों में जिन बिंदुओं पर जांच और निष्कर्ष से केस अन्यत्र ले जाने की कोशिश की गई मैं उससे संतुष्ट नहीं हूं!

उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आ रहा- पहले के खुलासे में हमारे पति को दुष्कर्म में शामिल होने को हत्या का कारण बताया गया और अब बाबा को दुष्कर्म करते हुए मेरे पति द्वारा देख लेने पर कि कहीं खबर प्रकाशित न कर दे…हत्या का आधार बनाकर खुलासा किया जा रहा है!

इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। तभी इस केस का खुलासा हो पाएगा। मैं और मेरा परिवार तब तक इस मुद्दे पर आवाज उठाता रहेगा जब तक संतुष्टि नहीं मिलती!”

पुलिस के खुलासे की खबर यहां पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन