Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

नवादा में पेपर एजेंसी का मालिक राहुल सिंह लापता

वर्षों से नवादा में अखबार का एजेंसी देख रहे 36 वर्षीय राहुल सिंह मंगलवार को तड़के रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। राहुल सिंह शहर के इज्जतदार परिवार से आने वाले स्व.उदयभान सिंह के इकलौते पुत्र हैं जो अपने पिता की मौत के बाद अखबार के एजेंसी का काम देख रहे थे। सूत्रों के अनुसार राहुल मंगलवार को तड़के नवादा के बुंदेलखंड से नवादा सरकारी बस स्टैंड जाने के लिए निकले थे जहां उनकी अखबार की एजेंसी है, पर वह एजेंसी नहीं पहुंचे। परिजनों ने राहुल के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही नवादा के पूरे पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और एसपी परवेज अख्तर सहित तमाम वरीय अधिकारी राहुल सिंह के घर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं। राहुल का मोबाइल घर में ही पाया गया है। सूत्रों के अनुसार रहस्यमय ढंग से लापता राहुल सिंह ने आज सुबह लगभग 7 बजे 8002283295 के एक मोबाइल नंबर से अपनी पत्नी से बात की और कहा की , हम जा रहें हैं अब वापस नहीं लौटेंगें तुम एजेंसी का जो भी बाकि-बकाया है उसे चुकता कर देना, घटना की जांच करने राहुल के घर पहुंचे एसपी परवेज अख्तर ने जब इस नंबर पर बात की तो किसी अपरचित ने फोन रिसिव करत हुए कहा कि वह अभी जसीडिह स्टेशन पर है और एक गोरा चिठ्ठा व्यक्ति उससे दो मिनट के लिए यह कहकर फोन मांगा कि उसका फोन घर में छूट गया है घर पर कुछ जरुरी बात करनी है।

एसपी द्वारा पूछे जाने पर उस यात्री ने बताया कि बात करने के बाद युवक कहां और किसके साथ गया वह यह नहीं देख सका। इधर नवादा के एसपी परवेज अख्तर ने राहुल के अपहरण की आशंका को खारिज करते हुए बताया कि विभिन्न अखबार कंपनियों का राहुल के ऊपर करीब 12 लाख रुपये का बकाया हो गया था जिसके कारण वह डिप्रेशन में रह रहा था। सोमवार को उसने नवादा के कुछ व्यक्तियों से 10 लाख रुपये उधार भी माँगा थी जो उसे नहीं मिल सका। फोन के संदर्भ में उन्होंने बताया कि राहुल ने जसीडीह स्टेशन पर खड़े राजू नामक एक युवक से फोन मांगा, जब राजू ने कहा कि उसके फोन में ज्यादा बैलेंस नहीं है तो उसने कहा कि सिर्फ मिस कॉल करनी है उधर से फोन आ जाएगा। इसके बाद राजू ने अपनी पत्नी से बाते की और चुपके से स्वीच आॅफ कर मोबाइल उस राजू नामक लड़के को लौटा कर स्टेशन से बाहर निकल गया।

विनायक विजेता की रिपोर्ट.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन