Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सुब्रत राय की करीबी वंदना भार्गव के बेटे राजा भार्गव पर यौन शोषण का आरोप

लखनऊ। सहारा की ताकतवर डायरेक्टर वंदना भार्गव के बेटे राजा भार्गव पर गंभीर आरोप लगे हैं। गोमती नगर थाने में दर्ज एफआईआर में विराम खंड निवासी एक व्यवसायी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि राजा भार्गव ने उसकी बेटी से जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाकर उसके अश्लील फोटो एमएमएस बनाये और उसके बाद उसको ब्लैक मेल कर रहा है। इस एफआईआर से सनसनी फैल गयी क्योंकि वंदना भार्गव बेहद रसूख वाली महिला हैं और सुब्रत राय की बेहद करीबी हैं।

31 मई को दर्ज इस एफआईआर में इस महिला ने लिखा है कि राजा भार्गव ने खुद को अविवाहित बताते हुए उसकी बेटी से जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाये और एक सादा कागज पर शादी करने की बात लिखवाई। जब उन्हें पता चला कि उनकी लडक़ी का अश्लील फोटो और एमएमएस बनाया गया है तो उन्होंने छात्रा को अपने रिश्तेदार के घर मुम्बई भेज दिया। इसके बाद राजा भार्गव अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और जबरदस्ती उन सबको होटल जेबीआर में ले गया और शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस ने धारा 493, 509 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। विवेचक कृष्ण बली सिंह ने बताया कि राजा भार्गव ने भी एक प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें कहा है कि यह युवती उसकी पत्नी है और उसकी पत्नी को जबरदस्ती अपहरण करके कहीं भेज दिया गया है।

लखनऊ से प्रकाशित सांध्य दैनिक 4पीएम में गणेश जी वर्मा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन