Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सौरभ द्विवेदी के बाद लल्लनटॉप से रजत सेन की निकासी!

लल्लनटॉप से सौरभ द्विवेदी के जाने के बाद दूसरा बड़ा विकेट गिरा है। कल देर रात इस चर्चित डिजिटल प्लेटफार्म में बतौर डिप्टी एडिटर कार्यरत रजत सेन ने अलविदा की घोषणा कर दी। लल्लनटॉप के बाद रजत कहां जाएंगे अभी साफ नहीं है पर माना जा रहा है कि वे इंडियन एक्सप्रेस में सौरभ द्विवेदी की टीम ज्वाइन करेंगे।

रजत ने एक्स पर लिखा है- अलविदा लल्लनटॉप। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टा पेज पर भी लिखा है। वहीं, रजत के जाने के बाद अब लल्लनटॉप की फ्रंटसीट कुलदीप मिश्रा के हाथों में आ गई है।


रजत सेन की एफबी पोस्ट-

10 साल बढ़िया बीते. दिन रात लग कर मेहनत की, इतनी कि काम कभी काम नहीं लगा. और बदले में मिला ढेर सारा प्यार. खूब मज़ा आया. यहां रहकर जो जो किया जा सकता था, सब किया. रिपोर्टिंग, राइटिंग, डॉक्यूमेंट्री मेकिंग, वीडियोग्राफी, एडिटिंग, फोटोग्राफी…

अब जब जाने की बारी आई तो समझ नहीं आया कि क्या और कैसे कन्क्लूड करूं. लगा कि प्रोफेशनल अचीवमेंट्स और लल्लनटॉप के माइलस्टोंस की बात तो क्या ही करनी, वो तो जब जो जैसा था, आपके सामने ही था.

काम से इतर लल्लनटॉप ने एक इंसान के रूप में खूब सिखाया, खूब निखारा. लल्लनटॉप कभी ऑफिस लगा ही नहीं. अपने जीवन के फॉर्मेटिव इयर्स यहीं बीते. शुरुआती सालों में तो घर पर इतना समय नहीं बीता जितना यहां. जब पर्सनल लाइफ में इतनी सारी अनसर्टेनिटीज़ थीं, उथल-पुथल मची थी, ये जगह आराम देती थी और भरोसा भी कि और किसी का साथ रहे ना रहे, अपने काम का साथ बना रहेगा और वही हर उलझन से उबारेगा. जितना सोचा, जितना चाहा, उस से कई ज़्यादा दिया लल्लनटॉप ने. काम में, समझ में, जीवन में हर तरह का इज़ाफा किया.

शुक्रिया लल्लनटॉप. दस साल तक हर पल का साक्षी बनाने के लिए, मुझे मैं बनाने के लिए.


लल्लनटॉप की टीम अब पूरी तैयारी इंडियन एक्सप्रेस के लिए, रजत सेन ने भी लल्लनटॉप को अलविदा कहा

इंडियन एक्सप्रेस में लल्लनटॉप की टीम – यही हमने लिखा था और अभी लगभग 1 महीने बाद, 22 जनवरी को हमने यह लिखा था। तब केवल एक खबर आई थी कि सौरभ द्विवेदी जो लल्लनटॉप के संस्थापक हैं, वो लल्लनटॉप छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें सिनेमा की तरफ रुख करना था और यह मौका उन्हें इंडिया टुडे में नहीं मिल रहा था। अब वो इंडियन एक्सप्रेस के साथ जुड़ेंगे।

तब एक और बात लिखी थी कि रजत सेन भी लल्लनटॉप को छोड़ेंगे और वो इंडिया टुडे छोड़कर इंडियन एक्सप्रेस ज्वाइन करेंगे। और आज तारीख 25 फरवरी, लगभग 1 महीने बाद, रजत सेन ने अपने 10 साल जिस संस्थान में बिताए, जिस संस्थान की नींव में रजत सेन जैसे प्रोड्यूसर का हाथ था, उसे छोड़ दिया।

आपको ऊपर से लगता होगा कि लल्लनटॉप सौरभ द्विवेदी चला रहे हैं, लेकिन असल में उसकी संस्थागत बनावट में जो व्यक्ति सबसे अहम भूमिका निभाता था, वो थे रजत सेन। और रजत सेन ने भी अब लल्लनटॉप छोड़ दिया है और वो जा रहे हैं सौरभ द्विवेदी के साथ।

यह कड़ी यहीं नहीं रुकेगी। जैसे-जैसे अप्रैल नजदीक आएगा और इंडियन एक्सप्रेस का हिंदी प्लेटफॉर्म लॉन्च होगा, वैसे-वैसे लल्लनटॉप या सौरभ के पुराने साथी – जो कुछ खबर गांव में भी जा चुके हैं – वो वापस सौरभ द्विवेदी की टीम से जुड़ेंगे। और कुछ साथ विदेश से भी जुड़ेंगे। और एक नई संस्था जो हिंदी में बनेगी, उसके शुरुआती सफर का हिस्सा बनेंगे।

यह बात केवल हमने बता दी थी आपको एक महीने पहले कि रजत सेन जी लल्लनटॉप को छोड़ेंगे। बाकी अभी इस ट्वीट में जो पोस्ट एक महीने पहले किया था, उसके बहुत से हिस्से अभी सच होने बाकी हैं।


इसी हैंडल का एक पुराना ट्वीट-

इंडियन एक्सप्रेस में लल्लनटॉप का टीम।

सौरभ द्विवेदी के इंडियन एक्सप्रेस में शामिल होने की खबर आ रही है। यह खबर पहले से आ रही थी, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं था, इसलिए नहीं लिखा।

अब मैं वो कहानी बताता हूँ जिससे सौरभ ने लल्लनटॉप को छोड़ा। सौरभ इंडिया टुडे नेटवर्क में कंसल्टिंग एडिटर बनना चाहते थे। उन्होंने यह अपनी इच्छा जाहिर की वो चाहते थे कि वो दिल्ली के साथ-साथ मुंबई में भी काम कर सकें।

फिल्में लिख सकें, कहानियाँ पर्दे पर उतार सकें। लेकिन यह बात इंडिया टुडे नेटवर्क को मंजूर नहीं थी, जिस कारण से उन्होंने उस संस्थान से भी त्यागपत्र दे दिया जिसको बनाने में उनका योगदान था।

लेकिन सवाल यह है कि क्या इंडियन एक्सप्रेस ने सौरभ की शर्तों को मान लिया है? अगर हाँ, तो सौरभ अब दोनों जगह नज़र आ सकते हैं।

सूत्रों के हवाले से खबरें यह भी हैं कि रजत सेन भी लल्लनटॉप को जल्द छोड़ सकते हैं और वो भी इंडियन एक्सप्रेस को ज्वाइन कर सकते हैं।

जो नहीं जानते हैं, उनको बता दूँ कि रजत सौरभ के बाद लल्लनटॉप में सबसे अधिक महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं।

इसके अलावा खबरें यह भी हैं कि खबर गाँव से भी एक बड़ा चेहरा जुड़ सकता है। उसके अलावा दो और बड़े लोगों की चर्चा है जो इंडियन एक्सप्रेस हिंदी को ज्वाइन कर सकते हैं।

अब यह देखने लायक होगा कि इसमें और कितने लोग शामिल हो पाते हैं और क्या सौरभ मुंबई में भी काम करते नज़र आ सकते हैं?

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन