Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रजत शर्मा जी यह ‘झंडिया टीवी’ है, जबकि आपका चैनल ‘इंडिया टीवी’ है!

भगतराम-

र्माजी धमकी दे रहे हैं और मुझ से 2 करोड़ रुपए का हर्ज़ाना माँग रहे हैं। कह रहे हैं कि मैंने अनाधिकृत रूप से इनके चैनल का Logo यूज किया है। धमकी दे रहे हैं कि मैं तुरंत इस Logo का इस्तेमाल बंद कर दूँ और इस Logo वाले वीडियो सब जगह से डिलीट कर दूँ और साथ ही यह भी लिखकर दूँ कि भविष्य में मैं इस Logo का इस्तेमाल नहीं करुँगा। अगर मैं ऐसा नहीं करुँगा तो मुझे 2 करोड़ का हर्ज़ाना देना होगा।

तो रजत शर्मा जी पहली बात तो ये है कि आप अपने वकील हुकुमचंद को बोलिए कि वो इस लोगो को ध्यान से देखे! यह ‘झंडिया टीवी’ है, जबकि आपका चैनल ‘इंडिया टीवी’ है। दूसरी बात मेरे पास 2 करोड़ रुपए हैं ही नहीं क्योंकि मैं आपके वाला काम नहीं करता और अगर होते भी तो भी 2 रुपए भी नहीं देता।

और तीसरी बात! 2010 में 22 दिन काम करने के बाद जब मैंने आपका चैनल छोड़ा था तो उस समय मेरी सैलरी 35 हज़ार रुपए महीना थी। इस हिसाब से 22 दिन की सैलरी के 25,666 रुपए बनते हैं, जो मैंने नहीं लिए थे। तो इन रुपयों को आप मेरी तरफ़ से गिफ़्ट समझिए। इन्हें हुकुमचंद को दे दीजिए या ख़ुद रखिए और ख़ुश रहिए। जैसा रोज़ सुबह-सुबह ट्वीट कर के लोगों को बोलते हैं।

झंडिया टीवी की तरफ़ से आपको भगतराम का नमस्कार…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन