Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

राजीव गुप्ता और दयानंद पांडेय के बारे में सूचनाएं

बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय मीडिया वर्कशॉप के लिए सीतापुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के रिपोर्टर राजीव गुप्ता का चयन हुआ है. वह आगामी 1 व 2 मई 2016 को नैनीताल में आयोजित इस वर्कशॉप में शामिल होंगे. राजीव इससे पूर्व कन्या भ्रूण हत्या पर केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 में आयोजित नेशनल लेबिल की वर्कशॉप के लिए चयनित हो चुके हैं. वर्ष 2012 में इन्हें अमर उजाला की मीडिया फेलोशिप भी मिली है.

लखनऊ के साहित्यकार और पत्रकार दयानंद पांडेय की पांच किताबें आ गई हैं. इस बारे में उन्होंने फेसबुक पर कुछ यूं लिखा है : ”एक साथ पांच किताबें छप कर मिलना सचमुच बहुत सुखद होता है। ऐसा सुख मेरे जीवन में पहले भी आ चुका है। दो साल पहले। वर्ष 2013 में। जब एक साथ पांच किताबें छप कर आई थीं। 1- यादों का मधुबन [संस्मरण] 2-मीडिया तो अब काले धन की गोद में [लेखों का संग्रह] 3-एक जनांदोलन के गर्भपात की त्रासदी [राजनीतिक लेखों का संग्रह] 4-कुछ मुलाकातें, कुछ बातें [संगीत, सिनेमा, थिएटर और साहित्य से जुड़े लोगों के इंटरव्यू] 5- ग्यारह प्रतिनिधि कहानियां। वही दिन आज फिर आया है कि एक साथ पांच किताबें छप कर आई हैं। हां, बस ज़रा सा फ़र्क है। वह यह कि इस बार तीन किताबें मेरी हैं। जिनमें एक संस्मरण है, एक कविता संग्रह और एक कहानी संग्रह। जब कि दो किताबें मेरे रचना संसार पर हैं। तो इस तरह मेरी कुल छपी किताबों की संख्या अब तीस हो गई है। रचना संसार पर दो किताबें अलग हैं।”

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Rajeev Singh

    April 25, 2016 at 6:21 am

    aksath 5 kitabo ke liye hardik badhai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन