Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

26 साल से अमर उजाला झांसी में डटे राजेंद्र मिश्रा का आगरा स्थानांतरण

अमर उजाला झांसी में पिछले 26 साल से डटे राजेंद्र मिश्रा का आगरा यूनिट में स्थानांतरण कर दिया गया है। राजेंद्र मिश्रा रिटेनर के तौर पर यहां भर्ती हुए थे और वर्तमान में मुख्य उप संपादक के पद पर हैं। पिछले चार साल से उनका स्थानांतरण किया जा रहा है, लेकिन तब वह स्थानीय संपादक हेमंत कुमार लवानिया के कारण अपना स्थानांतरण रुकवाने में सफल होते रहे हैं। नवागत स्थानीय संपादक अजीत वाडनेकर ने उनका स्थानांतरण रुकवाने से मना कर दिया है, जिससे राजेंद्र मिश्रा ने त्यागपत्र देने की पेशकश की है।

उधर, अमर उजाला झांसी संस्करण के डिप्टी न्यूज एडीटर राजेंद्र मौर्या इन दिनों काफी चर्चाओं में है। वह जिले के बसपा नेताओं के साथ मिल कर बहन मायावती के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में लगे हुए हैं। राजेंद्र मौर्या को मेरठ से स्थानांतरित होकर झांसी आए अभी एक वर्ष भी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही उन्होंने यहां के बसपा नेताओं से नजदीकियां बना ली हैं। नजदीकियां भी ऐसी कि उनके साथ आना जाना, उठना बैठना और खाना पीना इनके लिए रोज की बात है। राजनीतिक एवं मीडिया के गलियारों में राजेंद्र मौर्या की गतिविधियां चर्चा का विषय बना हुआ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन