Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राजेश ने ‘समय’ के स्ट्रिंगर पद से इस्तीफा देकर खुद का अखबार शुरू किया

दस वर्षो से भी अधिक समय तक सहारा समय के साथ जुड़े रहने के बाद राजेश सिंह क्षत्री ने सहारा समय से इस्तीफा दे दिया है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जुलाई 2005 से फिल्ड रिपोर्टर (स्ट्रींगर) के रूप में कार्य कर रहे राजेश ने अपने इस्तीफे में प्रबंधन को लिखा है कि एक सितंबर से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से उनका खुद का अखबार प्रारंभ हो गया है जिसकी वजह से वो समय से इस्तीफा दे रहे है। राजेश सिंह क्षत्री छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के साथ-साथ विगत पांच वर्षो से मासिक पत्रिका पंचायत की मुस्कान में भी संपादक का दायित्व संभाल रहे हैं। राजेश सिंह क्षत्री द्वारा चैनल हेड ‘समय’ को भेजे इस्तीफे की प्रति यूं है:

प्रति,
श्रीमान चैनल हेड महोदय
समय, एमपी/सीजी
श्रीमान इनपुट हेड महोदय
समय, एमपी/सीजी
विषय: फिल्ड रिपोर्टर (स्ट्रींगर) जांजगीर के पद से इस्तीफा दिए जाने बाबत्।

महोदय,

जुलाई 2005 से मैं सहारा समय में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में फिल्ड रिपोर्टर (स्ट्रींगर) के रूप में कार्यरत हूं। समय के साथ बिताए गए 10 वर्षो से भी ज्यादा का कार्यकाल मेरी जिंदगी के अनमोल लम्हे रहे हैं। इस अवधि में हर पल मैंने प्रबंधन की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश की है, फिर भी मेरे किसी भी कार्य से जाने अनजाने किसी को भी कोई भी तकलीफ पंहुची हो तो उसके लिए मैं हृदय से क्षमापार्थी हूं।

एक सितंबर 2015 से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से मैंने दैनिक समाचार पत्र ‘‘छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस’’ का प्रकाशन प्रारंभ किया है जिसकी वजह से समय में खबरों को लेकर समुचित ध्यान दिया जाना मेरे लिए संभव नहीं होगा, इसलिए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
सादर !
राजेश सिंह क्षत्री
जांजगीर
मो. 9826483159, 7489405373
दिनांक: 11.10.2015

प्रतिलिपि:
श्रीमान् छत्तीसगढ़ ब्यूरो
समय, रायपुर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन