Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

राजस्थान में न्यूज़ चैनलों, रिपोर्टरों समेत एक अख़बार को लीगल नोटिस

बूंदी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ सहायक ने तीन पत्रकारों और उनके मीडिया संस्थानों पर झूठी खबरें प्रसारित करने, पैसे मांगने और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

मामला राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक (CMHO कार्यालय, बूंदी) से जुड़ा है। शर्मा ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से फर्स्ट इंडिया, समाचार प्लस 24×7 आदि को रजिस्टर्ड नोटिस भेजा है।

नोटिस के मुख्य बिंदु

  • शर्मा 2011 से चिकित्सा विभाग में कार्यरत हैं और 2022 में वरिष्ठ सहायक के पद पर पदोन्नत हुए।
  • उनका आरोप है कि पत्रकारों ने मनगढ़ंत शिकायत के आधार पर बिना किसी जांच के उनके खिलाफ खबरें प्रसारित कीं।
  • इन खबरों से उनकी प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची और सामाजिक व विभागीय स्तर पर उनकी छवि धूमिल हुई।

‘बढ़ता राजस्थान’ को भी नोटिस

इसी कड़ी में शर्मा ने ‘बढ़ता राजस्थान’ समाचार पत्र की मुद्रक एवं प्रकाशक कमलेश विजयवर्गीय और जिला रिपोर्टर अनंत दाधीच को भी नोटिस भेजा है। इसमें ब्लैकमेलिंग, धन की मांग और नौकरी से हटाने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

मांगें और चेतावनी

शर्मा ने 15 दिनों के भीतर लिखित माफी, झूठी खबरों के स्रोत का खुलासा और भविष्य में पुनरावृत्ति न करने का आश्वासन मांगा है।

चेतावनी दी गई है कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो संबंधित पत्रकारों और संस्थानों के खिलाफ मानहानि का दीवानी और आपराधिक मुकदमा दायर किया जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन