Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार राजू मिश्र ‘रेड इंक अवार्ड-2017’ से नवाजे जाएंगे

राजू मिश्र

पर्यावरण श्रेणी में बाजी मारी हिंदी ने… मुंबई प्रेस क्लब द्वारा हर साल दिए जाने वाले रेड इंक अवार्ड के लिए पहली बार हिंदी की किसी प्रविष्टि ने अपनी जगह पक्की की है। यह पुरस्कार बुंदेलखंड के सूखे की रिपोर्टिंग के लिए दैनिक जागरण – लखनऊ के वरिष्ठ समाचार संपादक राजू मिश्र को दिया जाएगा। पर्यावरण श्रेणी का यह सम्मान अंग्रेजी के फर्स्ट पोस्ट की टीम के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा। फर्स्ट पोस्ट की रिपोर्टिंग मराठवाड़ा के सूखे से संबंधित थी।

मुंबई प्रेस क्लब द्वारा उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दिए जानेवाले रेड इंक अवार्ड समारोह का यह सातवां वर्ष है। इस वर्ष राजनीति, पर्यावरण, मानवाधिकार, खेल, विज्ञान जैसे 14 विषयों के लिए प्रिंट, डिजिटल एवं टेलीविजन माध्यमों से करीब 1300 प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं। इस बार प्रेसक्लब को प्राप्त हुई प्रविष्टियों में 2016 के मराठवाड़ा एवं बुंदेलखंड के सूखे पर की गई रिपोर्टिंग ने जूरी का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इन्हीं रिपोर्टों में दैनिक जागरण के राजू मिश्र की बुंदेलखंड के सूखे पर आठ रिपोर्ट्स की श्रृंखला को एवं फर्स्ट पोस्ट टीम द्वारा मराठवाड़ा पर की गई रिपोर्टिंग को पर्यावरण श्रेणी में संयुक्त रूप से विजेता चुना गया है।

इस बार सभी निर्धारित विषयों की प्रतियोगी श्रेणी में पुरस्कार के लिए 28 पत्रकारों को चुना गया है। चार पत्रकारों को विशिष्ट श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। ये पुरस्कार 7 जून, 2017 को नरीमन प्वाइंट स्थित एनसीपीए के जमशेद भाभा सभागार में प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद रहेंगे। महाराष्ट्र में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनानेवाले फड़नवीस को भी इस वर्ष मुंबई प्रेसक्लब द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार पानेवाले पत्रकारों का चयन पिछले एक माह से चल रही कड़ी चयन प्रक्रिया के तहत किया गया है। प्रत्येक श्रेणी के लिए उस क्षेत्र के विशेषज्ञों की जूरी का गठन किया गया था। इनमें प्रमुख थे मुंबई उच्चन्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अभय थिप्से, ह्यूमन राइट वाच की दक्षिण एशिया डायरेक्टर मीनाक्षी गांगुली, सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति हेमंत गोखले, पर्यावरण क्षेत्र में लिखनेवाले वरिष्ठ पत्रकार डेरिल डिमेंटो, पर्यावरणविद् बिट्टू सहगल, क्रिकेटर किरण मोरे एवं महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रवीण दीक्षित इत्यादि। 

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन