Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राकेश कुमार सिंह इंडिया न्यूज पहुंचे, नई दुनिया के आरई हटाए गए, डीबी स्टार के हेड का ट्रांसफर

जी हिंदुस्तान न्यूज चैनल से सूचना है कि राकेश कुमार सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत इंडिया न्यूज चैनल के साथ की है. राकेश वरिष्ठ टीवी पत्रकार हैं. उन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों में वरिष्ठ पद पर काम किया है. राकेश कुमार सिंह इंडिया न्यूज में सीनियर एडिटर कम ब्यूरो चीफ बने हैं. राकेश सिंह मृदुभाषी और बड़ों को इज्जत करने वाले पत्रकार हैं। राकेश काम को पहली प्राथमिकता देते हैं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ खुफिया एजेंसियों में इनकी ठीकठाक पकड़ है। राकेश सिंह 18 सालों से  टेलीविजन पत्रकारिता में मुकाम बनाए हुए हैं।

आंतरिक सुरक्षा और पॉलिटिकल मामलों के टीवी के विशेषज्ञ पत्रकार हैं। उनकी पकड़ खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ एनआईए ईडी इनकम टैक्स आईबी और रॉ में भी है। इन्होंने कई बड़ी खबरें ब्रेक की हैं। मसलन, दाऊद पर डोजियर पाकिस्तान को सौंपे जाने वाले मोस्ट वांटेड लिस्ट की सूची को उन्होंने 2 दिन पहले ब्रेक कर दिया। दिल्ली में रहते हुए कश्मीर से जुड़ी हुई कई खबरें इन्होंने ब्रेक की। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का कश्मीर का प्लान, RAW की रिपोर्ट जिसमें पीओके में आतंकियों के लिए आईएसआई ने कई कम्युनिकेशन सेंटर बनाए, आतंकियों को पीओके में ट्रेनिंग का वीडियो आदि इन्होंने ही ब्रेक किया।

रायपुर से मिली खबर के मुताबिक नईदुनिया रायपुर के संपादक श्यामसिंह तोमर पद से हटा दिए गए हैं. यह कार्रवाई हाल में ही स्टेट हेड बने आलोक मिश्रा ने की. बताया जा रहा है कि रायपुर में अखबार का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा था. नए संपादक की ज्वायनिंग जल्द होने की संभावना है.

देवेंद्र गोस्वामी को दैनिक भास्कर बोकारो संस्करण का संपादक बनाया गया है। इससे पहले वे रायपुर में समाचार संपादक थे। लंबे समय तक डीबी स्टार के संपादक थे। इसके बाद छत्तीसगढ़ के आइडियेशन के हेड थे। अब झारखंड के बोकारो संस्करण का जिम्मा इन्हें दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. ytyfyftyjgjh lkjlkjmnn

    October 27, 2017 at 7:41 am

    यशवंत जी, केवल जीवेश रंजन ही नहीं, प्रभात खबर समूह में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। कई संस्कऱणों के संपादक बदले गये हैं। कई अन्य वरिष्ठ साथी इधर-उधर हुए हैं।
    पुराने लोग धराशायी। नये प्रधान जी की नयी टीम बन रही है। पता कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन