Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार और कवि राम प्रताप साकेती का निधन!

शेषमणि शुक्ला-

शनिवार की ही बात है। हम कुछ साथी कहीं बैठे थे, तभी एक युवक आया। उसे देखते ही हमारे बीच के एक साथी पत्रकार उठ खड़े हुए और उस युवा को बैठने के लिए अपनी सीट ऑफर की। हम उस युवा को अभी देख ही रहे थे कि साथी ने आगन्तुक का परिचय दिया-ये राम प्रताप साकेती जी के सुपुत्र हैं। हम सभी ने साकेती जी के स्वास्थ्य के प्रति अपनी चिंता जताते हुए हालचाल जाना। युवक ने बताया, वे ठीक हैं। लेकिन रविवार शाम अचानक सूचना मिली कि साकेती जी नहीं रहे। इस सूचना ने अंदर तक झकझोर दिया।

बेहद मृदुभाषी। पत्रकार के साथ साथ कवि थे। अयोध्या यानी साकेत के रहने वाले थे, इसलिये अपने नाम के आगे “साकेती” उपनाम लिखते थे। छोटा हो या बड़ा सभी का सम्मान करने वाले, अध्ययनशील व्यक्तित्व, राम प्रताप मिश्र जी मेरे अजीज और शुभचिंतक थे।

आरएसएस के समर्पित स्वयंसेवक थे। उत्तराखण्ड की पहली कार्यवाहक सरकार में मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी के ओएसडी रहे। बीसी खंडूरी और रमेश पोखरियाल निशंक सरकार में भी सरकारी दायित्व पर रहे। कुछ माह पहले तक भाजपा की पत्रिका देवकमल के लिए काम कर रहे थे। बेहद ज्ञानशील व्यक्ति थे। दैनिक जागरण, पंजाब केसरी और इलाहाबाद से प्रकाशित माया, मनोहर कहानियां और सत्य कथाएं जैसी पत्रिकाओं में भी अपनी सेवाएं दी थी। हमारी पीढ़ी से ठीक पहले वाली पीढ़ी के उद्भट पत्रकार थे। सभी उन्हें बहुत मानते थे। सम्मान देते थे।

हमने आज अपना एक और शुभचिंतक खोया…ईश्वर उन्हें सद्गति दे। उनकी आत्मा को शांति दे। पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि…

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन