Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आज तक में राम किंकर सिंह को पदोन्नति, सीनियर स्पेशल संवाददाता बने

आज तक में कार्यरत पत्रकार राम किंकर सिंह के बारे में सूचना मिली है कि उन्हें पदोन्नति देकर सीनियर स्पेशल संवाददाता बना दिया गया है।

छोटे शहर आजमगढ़ से पत्रकारिता करने का सपना लेकर चले राम किंकर सिंह को पत्रकारिता में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है।

टीवी टुडे के दिल्ली आजतक चैनल में क्राइम शो पीसीआर के एंकर, प्रोड्यूसर रहे। आवाज अच्छी होने से वाइस ओवर भी करते हैं। सबसे खास बात है कि मीडिया पेशे में पैशन के साथ उतरने वालो में इनकी गिनती होती है।

अपराध, राजनीति, किसान आंदोलन और करीब हर संवेदनशील मुद्दे पर तथ्यात्मक और न्यूट्रल रिपोर्टिंग भी की है।

मीडिया हाउसेस में सिनर्जी के बढ़ते चलन में राम ने खुद को साबित किया और इंडिया टुडे पर हिंदी के इतर अंग्रेजी में भी स्टोरीज करते हैं।

स्वभाव से सरल, सहज और जमीन से जुड़े इस मीडियाकर्मी को अगली चुनौतियों के लिए बधाई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन