Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘रानी किचन’ मानेटाइज हो गया!

यशवंत सिंह-

ग़ाज़ीपुर जिले के समाजसेवी Umesh Srivastava की पत्नी रानी श्रीवास्तव ने दो ढाई बरस पहले एक YouTube चैनल शुरू किया। Rani Kitchen नाम से।

वे खाने पकाने के वीडियोज़ डालती गईं। न हड़बड़ाहट। न अधैर्य। न जल्दबाज़ी। जब भी कुछ विशेष बनातीं पकातीं तो उसे मोबाइल से शूट कर लेतीं। एडिटिंग थम्बनेल अपलोड आदि का काम रानी भाभी के दो सगे भाई साहब लोग देख लेते जो बनारस में रहते हैं।

उमेश श्रीवास्तव जी का रोल केवल पकवान चीखने/भकोसने तक का रहता है।

अब जाकर व्यूज और सब्सक्राइबर का मानदंड पूरा हुआ और चैनल मानेटाईज हो गया।

अब उमेश जी को नया काम मिल गया है डालर गिनने का। हफ़्ते भर पहले उन्होंने बताया था कि सत्रह डालर हो चुके हैं और अमेरिका से पिन नम्बर कूरियर से आ गया है जिसे एडसेंस अकाउंट में फ़ीड कर मामला पक्का कर लिया गया है।

मतलब एक पार्टी अपन सब की पक्की हो गई।

रानी किचन की कहानी से कई सबक नए यूट्यूबर ले सकते हैं। जनरल न्यूज़ की बजाय किसी एक ख़ास सिग्मेंट पर फ़ोकस करें। हेल्थ या शिक्षा या खेती या ऐनिमल या जोक या भ्रमण टूरिज़्म या पर्यावरण या खानपान…. सैकड़ों फ़ील्ड हैं जहां हिंदी में मौलिक काम नहीं है।

धैर्य रखिए। व्यूज सब्सक्राइबर गिनने से ज़्यादा ध्यान अपने कंटेंट की क्वालिटी / प्रजेंटेशन पर लगाइए। थोड़ा वक्त दीजिए। यूटूब को शुरुआत में ही मुख्य बिज़नेस न बनाइए। आय के लिए अन्य स्रोत होने चाहिए।

एक वक्त आएगा जब चैनल आपका कमाऊ पूत बन जाएगा!

नीचे दिए लिंक पर जाइए और रानी भाभी की आवाज़ में बने कुछ वीडियोज देख आइए। हाँ, सब्सक्राइब बटन दबाना न भूलिएगा। यही आपका रानी भाभी के काम को नैतिक समर्थन होगा।

https://youtube.com/channel/UCXI7KsxAK0mHxoc60NBQPEg

जै यूटूब 😍

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन