Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राष्ट्रीय सहारा गोरखपुर में भी कई मीडियाकर्मी कोरोना से ग्रस्त, कमलेश स्वस्थ होकर लौटे

राष्ट्रीय सहारा के गोरखपुर आफिस में दो रिपोर्टर पुरूषोतम राय व कमलेश सिंह कोराना पाजिटिव पाये गये. इनका बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में इलाज चला. सहारा आफिस में कई और के बुखार आने की खबर है.

कमलेश अब स्वस्थ होकर लौट चुके हैं. उन्होंने फेसबुक पर ये पोस्ट डालकर सबका आभार जताया-

आप सभी को सादर प्रणाम. आप सभी अग्रजों एवं अनुजों के शुभकामनाओं से मै हृदय के असीम गहराइयों से अभिभूत हूं. आपके इन दुआओं का ही असर रहा कि कोविड से जंग जीतकर स्वस्थ होकर घर लौट पाया। इसका सारा श्रेय आप सभी साथियों के दुआओं को जाता है। साथ सिटी हॉस्पिटल के डॉ ए.के. मल्ल एवं डॉ रजनीकांत श्रीवास्तव जी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने लगातार मुझे मार्गदर्शन दिया। एक बार पुनः आप सभी शुभचिंतकों का तहे दिल से आभार
सादर
कमलेश सिंह ‘पत्रकार’
राष्ट्रीय सहारा गोरखपुर


उधर, सूचना है कि कुशीनगर जिले में दैनिक जागरण के जिला क्राइम रिपोर्टर प्रद्युम्न शुक्ल की टेस्ट रिपोर्ट भी पाजिटिव है। पिछले चार दिन से वह अपने घर पर ही क्वारंटीन हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन