Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

रावतपुरा सरकार का फर्जीवाड़ा (पार्ट-2): मध्य भारत के सबसे बड़े मेडिकल स्कैम की ख़बर विस्तार न्यूज़ क्यों दबा गया?

मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़: रावतपुरा सरकार के अस्पताल को मध्य भारत का सबसे बड़ा मेडिकल स्कैम कहा जा रहा है। इस अस्पताल की जांच करने आए अधिकारियों को 55 लाख रुपये की रिश्वत दी गई। मान्यता दिलाने की एवज में।

इस पूरे घोटाले की शुरूआत यूनियन मिनिस्ट्री से हुई थी जहां के आठ अधिकारियों ने रावतपुरा सरकार के इस फर्जीवाड़े में सहयोग किया था। इसमें 5 अधिकारी मेडिकल काउंसिल के शामिल थे। सीबीआई की एफआईआर में कुल 35 लोगों का नाम दर्ज है।

35 लोगों में जो तीन बड़े नाम थे वह यूजीसी के पूर्व डायरेक्टर डीपी सिंह, इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन सुरेश सिंह भदौरिया और रविशंकर महाराज उर्फ रावतपुरा सरकार के रूप में दर्ज हैं।

इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश यहां तक की कर्नाटक तक फैला हुआ है। जिसमें नकली छात्र, नकली टीचर और फर्जी मरीज शामिल हैं। यह सारी बातें आपको विस्तान न्यूज़ विस्तार से नहीं बताएगा क्योंकि इसके मालिक अतुल तिवारी का डायरेक्ट कनेक्शन रावतपुरा सरकार से है।

इसके बाद का जो सच है वह आपको चौंका देगा, ध्यान से देखिए पत्रकार यूट्यूबर देवेश तिवारी का यह वीडियो…

पहला पार्ट…

विस्तार न्यूज़ के मालिक अतुल तिवारी और रावतपुरा सरकार का फर्जीवाड़ा सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी! (पार्ट-1)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन