Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

रीलबाज महिला सिपाही ने न्यूज चैनल की रिपोर्टर का वीडियो बनाकर किया वायरल, 3 अरेस्ट

टना की घटना है. महिला पत्रकार के साथ मारपीट, छेड़खानी व बगैर इजाजत वीडियो बनाकर पोस्ट करने के मामले में नालंदा पुलिस बल की महिला सिपाही अमृता कुमारी (29) को पति अजीत कुमार व देवर नीरज कुमार को हिरासत में लिए जाने की खबर है.

मामले में गांधी मैदान थानाध्यक्ष, सीताराम प्रसाद ने बताया कि महिला सिपाही उसके पति और देवर पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं. सभी को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार महिला सिपाही पर एक युवती से मारपीट के साथ-साथ सिपाही के पति व देवर पर छेड़खानी करने का आरोप लगा था. इसे लेकर एक निजी चैनल की महिला पत्रकार द्वारा थाना गांधी मैदान में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने छानबीन कर महिला सिपाही समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

वीडियो डिलीट करने की गुजारिश करती रही पीड़िता
23 साल की पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि वह महिला सिपाही से वीडियो डिलीट कर देने की रिक्वेस्ट करती रही, लेकिन वह पति व देवर के साथ उसकी पिटाई करती रही. वीडियो डिलीट न होने पर पत्रकार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन