Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रिलायंस ऐश डैम टूटने से कइयों के मरने और सैकड़ों एकड़ खेती में पानी भरने की खबर आपने किसी चैनल पर देखा?

Shyam Singh Rawat : सिंगरौली में रिलायंस का ऐश डैम टूटा, 200 एकड़ में भरा पानी, दो शव बरामद, छः लोग लापता और दो घायल हैं… मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक बार फिर से एश डैम के टूटने की वजह से पूरा इलाका प्रभावित हुआ है।

शुक्रवार को यहां पर स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज के पॉवर प्लांट का फ्लाइ एश डैम टूट गया जिसकी वजह से इलाके की करीब 200 एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गई। वहीं इसकी वजह से आसपास के तीन गांवों के घरों में राख और मलवा घुस गया है। निकटवर्ती इलाकों में तीन से चार फुट मोटी राख की परत जम गई है और कुछ घर भी मलबे में डूब गए हैं। इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना की जानकारी देते हुए एसडीएम ऋषि पवार ने बताया कि रात भर चले रेस्क्यू में अब तक 2 लोगों के शव बरामद किये जा चुके हैं, जबकि छः अन्य की तलाश की जा रही है और बचाव कार्य जारी है।

डैम के अचानक टूटने के बाद राख युक्त पानी के तेज बहाव की वजह से कई किलोमीटर इलाके पर बुरा असर पड़ा है। राख युक्त पानी के तेज बहाव से नजदीक की गोहबइया नदी भी राख से भर गई है।

इससे पहले पिछले साल अगस्त में भी इलाके के अन्य पॉवर प्लांट का एश डैम टूट गया था जिसकी वजह से खेतों और घरों को काफी नुकसान हुआ था।

क्या यह भयानक समाचार आपने देश के किसी चैनल पर देखा है? देखेंगे भी नहीं क्योंकि रिलायंस इस देश के न्यूज चैनलों का बाप है। ज्यादातर न्यूज चैनल विज्ञापन के चलते रिलायंस के गुलाम हैं। कुछ चैनलों का खुद रिलायंस मालिक है। बाकी कइयों में रिलायंस की खुली-छिपी हिस्सेदारी है।

ये है आज के भारतीय न्यूज चैनलों का सच जो दिन भर हिंदू-मुस्लिम तो दिखाएंगे लेकिन असली खबर दबा जाएंगे क्योंकि अगर गलती से असली खबर दिखा दिया तो उनके धनपशु आका उनकी नौकरी खा जाएंगे।

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और एक्टिविस्ट श्याम सिंह रावत की एफबी वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन