Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रिपब्लिक टीवी के एक और वरिष्ठ पदाधिकारी गिरफ्तार

बिहार चुनाव नतीजों के बीच एक बड़ी खबर मुंबई से आ रही है। टीआरपी घोटाले में रिपब्लिक टीवी के असिस्टेंट वाईस प्रेसिडेंट (डिस्ट्रीब्यूशन) घनश्याम सिंह को आज मुम्बई पुलिस ने दबोच लिया है।

मुम्बई पुलिस ने घनश्याम सिंह को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया है। रिपब्लिक टीवी के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को आज सुबह साढ़े सात बजे मुम्बई क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया। घनश्याम सिंह रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सहायक उपाध्यक्ष (AVP) हैं।

घनश्याम सिंह की गिरफ्तारी पर रिपब्लिक भारत ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है। चैनल ने कहा है कि उनके एवीपी को काले कपड़े से चेहरा ढंककर मुंबई पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यह आतंकियों के साथ जैसा सुलूक किया जाता है, उस तरह का कुकृत्य है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन