Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अधिकारी को ब्लैकमेल कर पचास हजार रुपये लेते 4 पत्रकार दबोचे गए

यमुनानगर : हरियाणा के यमुनानगर जिले में रिश्वत लेते 4 पत्रकार दबोचे गए. यमुनानगर में ये पत्रकार चला रहे थे ब्लैकमेलिंग का खेल. जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राकेश आर्य ने दर्ज कराया मामला. दो लाख रुपये की डिमांड की थी पत्रकारों ने. पचास हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार. पकड़े गए पत्रकारों में तिलक भारद्वाज, सर्वजीत बाबा व प्रदीप शर्मा शामिल हैं. सिटी थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला. इन पत्रकारों के समर्थन में रात को 10:30 बजे यमुनानगर के पत्रकार एकत्रित होकर एसपी से उनके निवास पर मिलने भी गए, लेकिन वे नहीं मिले.

पुलिस ने बताया कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी यमुनानगर ने थाना शहर यमुनानगर में लिखित दर्ख्वास्त दी कि की वह कुछ दिन पहले अपना घरेलू सामान बाज़ार से खरीद कर अपनी कार में रख अपने घर रोहतक जा रहे थे. रास्ते में रादौर के सांगीपुर नाके पर साज़िश के तहत पत्रकार तिलक राज भारद्वाज, सरवजीत बावा, प्रदीप शर्मा व वीना उर्फ़ अंशु ने मेरी कार रुकवाई और वीडियो बनाने लग गये.

मौके पर थाना प्रबंधक रादौर भी आ गये जिन्होंने मेरे सामान की रसीद देख कर मुझे जाने दिया. कुछ दिन बाद उपरोक्त पत्रकार मेरी वीडियो वायरल करके मुझे बदनाम करने की धमकी दे कर ब्लैकमेल करने लगे. आज मैंने पचास हज़ार रुपयों का प्रबंध कर के उपरोक्त पत्रकारों को अपने ऑफिस में बुला लिया.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दरख्वास्त पर प्रबंधक थाना ने एक टीम गठित की. इसमें एसआई ओम प्रकाश, एसआई दल सिंह, महिला एएसआई सुषमा, मुख्य सिपाही जितेन्द्र सिंह, सिपाही अमन कुमार शामिल थे. पुलिस पार्टी ने तुरंत जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी के कार्यालय में रेड किया तो उपरोक्त पत्रकार रंगे हाथों पकड़े गये. तलाशी के दौरान उनके कब्ज़े से जिला खाद्या एवं आपूर्ति अधिकारी से लिए गये पचास हज़ार रूपये बरामद कर लिए गये. आरोपियों कि खिलाफ थाना शहर यमुनानगर में आईपीसी की धारा 384 व 120(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन