Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रेडियो मिर्ची की पूर्व आरजे सिमरन सिंह की मौत, फ्लैट में फंदे से लटका मिला शव!

म्मू की लोकप्रिय रेडियो जॉकी (आरजे) और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सिमरन सिंह (25) की गुरुवार को ग्रुरुग्राम में मौत होने की जानकारी सामने आई है. उनका शव सेक्टर 47 स्थित उनके अपार्टमेंट में फंदे पर लटकता मिला.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रेडियो मिर्ची की पूर्व आरजे सिमरन के साथ रहने वाले दोस्त ने इस बारे में पुलिस को फोन करके सूचना दी. पुलिस का कहना है कि उनका शव परिवार को सौंप दिया गया है.

शुरुआती जांच में पुलिस ने उनके सुसाइड करने की आशंका जताई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा.

जम्मू की धड़कन के नाम से फेमस थीं सिमरन
सिमरन सिंह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के बीच जम्मू की धड़कन के नाम से लोकप्रिय थीं. उनके इंस्टाग्राम पर 6.83 लाख फॉलोअर्स थे. सिमरन रेडियो मिर्ची से जुड़ी थीं और जम्मू की सबसे युवा रेडियो जॉकी थीं. हालांकि 2021 के आसपास उन्होंने रेडियो मिर्ची छोड़कर फ्रीलांस काम करना शुरू कर दिया था. उनके वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने कुल 443 पोस्ट की थीं. जिनमें ज्यादातर फनी कंटेंट में हैं.

सिमरन ने 13 दिसंबर को आखिरी पोस्ट की थी. इसमें उन्होंने लिखा था- एक साधारण लड़की जो अपनी ना रुकने वाली हंसी और अपने गाउन के साथ समुद्र तट पर छा रही है.


Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन