Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

RJD पर ‘सुपारी’ यूट्यूबर्स का मेहनताना मारने का आरोप; तेजस्वी यादव से कार्रवाई की मांग!

जाकिर अली त्यागी-

हेलो तेजस्वी यादव ! मैं आपको एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दे रहा हूँ! आपकी पार्टी ने जिन लोगों को सोशल मीडिया (ख़ासकर यूट्यूब) पर पार्टी के समर्थन में माहौल बनाने व बनवाने की ज़िम्मेदारी सौंपी थी, उन्होंने दर्जनों बार दिल्ली के यूट्यूबर्स के साथ मीटिंग की और ट्रको में भर-भर कर बिहार ले गए, उन यूट्यूबर्स से रात दिन कमर तोड़ मेहनत कराई और उनसे पूरा काम लिया, जब मेहनतकश यूट्यूबर्स को पेमेंट देने का वक़्त आया तो उनसे बिचौलियों ने साफ़ कह दिया कि पार्टी से पैसा नहीं मिला, जिसके बाद कई दर्जन यूट्यूबर्स वापस दिल्ली लौट आए।

पार्टी ने जिन बिचौलियों को पूरे कैंपेन की कमान सौंपी वो यूट्यूबर्स का पूरा हिस्सा ख़ाकर चुनाव के बीच ही क्रेटा व ब्रेज़्ज़ा जैसी नई गाड़ियां निकालते रहें, कुछ यूट्यूबर्स का पेमेंट भी किया तो उनसे साइड से 15-20% पेमेंट पकड़ते रहे!

इससे न सिर्फ़ आपकी पार्टी को चुनावी नुक़सान पहुंचा बल्कि छवि भी ख़राब हुई जिसके कारण पार्टी को सोशल मीडिया पर कम जगह मिली!

श्री संजू यादव जी बहुत मेहनती इंसान है उन पर किसी भी तरह का शक नही किया जा सकता लेकिन उनके दफ़्तर से जुड़े लोग ही उनके साथ विश्वासघात करते रहे जिसका अंदाज़ा संजय जी को अभी भी नहीं हुआ है कि कैसे उनके भरोसेमंद लड़कों ने ही उनके भरोसे को लूटा है, कैसे उनके भरोसेमंद लड़कों ने मेहनतकश यूट्यूबर्स के साथ छल किया है उन्हें ठगा हैं, पार्टी से जुड़े हुए कुछ लड़कों ने इस चुनाव को अवसर में तब्दील किया और मोटी कमाई करने में कोई कसर नही छोड़ी!

अब तेजस्वी और संजय जी को ऐसे लड़कों को पकड़ने की ज़रूरत है जिन्होंने न सिर्फ़ यूट्यूबर्स बल्कि पार्टी के साथ भी धोखा किया है और उसको चुनावी नहीं बल्कि छवि को भी धूमिल करने का काम किया है, यूट्यूबर्स परेशान है बेहतर होगा कि उन लड़कों से उनके पैसे वसूल कर उन्हें सौंप दिए जाएं!


अनिल कुमार-

यह तो धोखा है. सरासर धोखा. राजद के लोगों ने पहले तो यूट्यूब पर माहौल बनवाया, अब पेमेंट नहीं दे रहे हैं. यह तो सरासर बेईमानी है. माहौल नहीं बना तो उसमें इन यूट्यूबरों का क्‍या दोष? जनता ही बेईमान निकल गई. अजीत अंजुम भी माहौल बनाते रहे, माहौल बनाने में पूरी ईमानदारी बरती, लेकिन चुनाव बाद उन्‍होंने खुद ही माना कि भाजपा का बूथ मैनेजमेंट अच्‍छा था.

उसके बावजूद उन्‍होंने अपनी आत्‍मा को मारकर राजद का माहौल बनाते रहे, यह उनकी नेकनियति एवं पत्रकारिता के धर्म को दिखाता है. इसके लिये उन्‍हें सैल्‍यूट है.

तेजस्‍वी भाई मेरी गुजारिश है कि राजद के पक्ष में माहौल बनाने वाले सभी यूट्यूबरों का पैसा उन्‍हें दिया जाये, इसके लिये जरूरत पड़े तो रेलवे में नौकरी दिलाने के बदले ली गई जमीन को बेचना भी पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिये.

मुझे पता है कि अभी आप अपने घरेलू लड़ाई के मामले में परेशान हैं, लेकिन मेरा मानना है कि जनता के बिकने और वोटरों के भ्रष्‍ट हो जाने के चलते माहौल नहीं बना तो इसमें यूट्यूबरों का कोई दोष नहीं है, सबने माहौल बनाने की कोशिश ईमानदारी से की है. इनका पेमेंट होना ही चाहिये. आपको लालू चा की कसम.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन