Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

युवा पत्रकार रौशन झा और वरिष्ठ पत्रकार फैयाज दिलबर का निधन!

सुपौल (बिहार)। दैनिक समाचार पत्र से जुड़े रहे लक्षमीनियां पंचायत निवासी युवा पत्रकार रौशन झा का सोमवार की अहले सुबह निधन हो गया। 32 वर्षीय रौशन झा के असामयिक निधन की खबर से सुपौल के पत्रकार जगत और स्थानीय समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

रौशन झा अपनी बेवाक रिपोर्टिंग और प्रभावशाली लेखनी के लिए जाने जाते थे। अपने क्षेत्र में वे लोकप्रिय और समाजसेवी छवि वाले पत्रकार माने जाते थे।

उनकी पत्नी चांदनी कुमारी वर्तमान में लक्षमीनियां पंचायत की मुखिया हैं। रौशन के निधन को पत्रकारिता जगत और स्थानीय प्रशासनिक क्षेत्र दोनों के लिए अपूर्णीय क्षति बताया जा रहा है।

उनके निधन पर विनय वर्मा, राजकुमार झा, संजय यादव, संजय भगत, संजय कुमार पप्पू, आलोक कुमार, राजेश चौधरी, इमरान खान, इरशाद आदिल, रियाज खान, सोनू बसेदार, कुंदन कुमार, अभिमन्यु मिश्रा, सुमित जयसवाल और सोनू भगत सहित कई पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।


वरिष्ठ पत्रकार और कवि फैयाज दिलबर का निधन, घाटी में शोक

श्रीनगर। घाटी के वरिष्ठ कवि और पत्रकार फैयाज दिलबर का रविवार शाम निधन हो गया। वे फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे और श्रीनगर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

फैयाज दिलबर ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उर्दू दैनिक ‘श्रीनगर टाइम्स’ से की थी। बाद में उन्होंने अपने सहयोगी इमदाद साकी के साथ मिलकर अपनी खुद की लोकल न्यूज़ एजेंसी ‘केएनबी (Kashmir News Bureau)’ की स्थापना की।

इसके बाद वे नई दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के साथ काम किया और शॉर्ट फिल्म निर्माण से जुड़ गए। वे दो दशक से अधिक समय तक दिल्ली में रहे और फिर अपने गृह नगर श्रीनगर लौट आए।

फैयाज मूल रूप से डाउनटाउन श्रीनगर के रजौरी कदल इलाके के निवासी थे और हाल के वर्षों में हरवान क्षेत्र में रह रहे थे। उनके निधन से घाटी के पत्रकारों, कवियों और साहित्यकारों में शोक की लहर है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन