Connect with us

Hi, what are you looking for?

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : विष्णुराज में जनसूचना अधिकारी ने RTI को लेने से ही इंकार कर दिया

कुणाल शुक्ला-

मुझे 19 वर्ष हो गए आरटीआई लगाते लेकिन यह पहली बार हुआ है जब किसी जनसूचना अधिकारी ने मेरा पत्र लेने से ही इंकार कर दिया हो!

यह संभव हुआ है छत्तीसगढ़ में विष्णु के कुशासन वाली डबल इंजन सरकार में…

मैंने मंत्री अरुण साव और उनके साथ गए अधिकारियों की अमेरिका यात्रा के व्यय से संबंधित तथा वहाँ पर सड़क निर्माण पर की गई स्टडी के दस्तावेज़ मांगे थे! (स्टडी बहाना था, इन्वेस्टमेंट करने और घूमने फिरने जाना था)

ज़वाब में कहा गया व्यय से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, स्टडी से संबंधित दस्तावेजों के लिए 14/-₹ जमा करने कहा गया!

मैंने जब 14/-₹ का पोस्टल ऑर्डर डाक से भेजा तो कुशासन वाले विष्णु के राज में जनसूचना अधिकारी ने पत्र को ही लेने से इंकार कर दिया!

वैसे अधिकारियों को चेता दूँ की इनका पीछा मैं हाईकोर्ट तक करूँगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन