Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जेब काटते धरी गई भाजपा भक्त ये हीरोइन!

शीतल पी सिंह-

BJP/ संघ समर्थक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और बंगाली मूल की एक्ट्रेस रूपा दत्ता कोलकाता के अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में जेब काटने के जुर्म में पकड़ी गई हैं।

बिधाननगर थाने की पुलिस ने उनके बैग में अनेक पर्स और करीब 70,000रु नगद बरामद किए। पुलिस के अनुसार एक्ट्रेस स्पष्ट न कर सकीं कि इतने सारे पर्स उनके बैग में कैसे पहुंचे ?

पंकज चतुर्वेदी-

कोलकाता बुक फेयर में बंगाली अभिनेत्री रूपा दत्ता को लोगों की गिरहकट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना 12 मार्च को कोलकाता के अंतरराष्ट्रीय पुसितक मेले की है। बिधान नगर उत्तर पुलिस स्टेशन के अनुसार शनिवार को मेले में एक महिला को डस्टबिन में बैग फैंकते हुए देखने पर पुलिस को शक हुआ था, जिसके बाद महिला को पकड़ा गया और यह मामला सामने आया।

रूपा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379/411 का मामला दर्ज किया गया है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां उसने दावा किया कि बैग के सामने आने पर वह कोल्ड ड्रिंक की बोतल फेंक रही थी। उसने आरोप लगाया कि उसने बैग उठाया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि पुलिस का कहना है कि रूपा के पास से कई पर्स बरामद हुए और वह अक्सर भीड़ में घुस कर लोगों के पर्स चुराती थीं।
रूपा की जमानत याचिका खारिज कर दी गई और उन्हें एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रूपा दत्ता को बीजेपी का करीबी कहा जाता है। उनकी मुम्बई की एक्टिंग एकेडमी का उद्घाटन सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. विजय सिंह

    March 13, 2022 at 8:24 pm

    ईश्वर इसे सद्बुद्धि दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन