Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बतौर COO ये सारी जिम्मेदारी संभालेंगी!

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। वह कंपनी के ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों ऑपरेशंस की कमान संभालेंगी।

COO के तौर पर रुपाली फर्नांडिस कंपनी की कमाई बढ़ाने की रणनीति, मार्केटिंग प्लान, एडिटोरियल दिशा और पूरे ऑपरेशनल मैनेजमेंट की जिम्मेदारी निभाएंगी। इसके साथ ही वे ब्रैंड कस्टोडियन के रूप में सभी प्लेटफॉर्म्स पर रणनीतिक तालमेल, दर्शकों की संख्या बढ़ाने और मार्केट में मजबूत पकड़ बनाए रखने पर काम करेंगी।

रुपाली फर्नांडिस को मीडिया, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्ट ऑपरेशंस में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है।

नियुक्ति पर कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि रुपाली फर्नांडिस का अनुभव और विजन कंपनी की उस रणनीति से पूरी तरह मेल खाता है, जिसके तहत नेटवर्क को न्यूज टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर एक मजबूत मल्टी-प्लेटफॉर्म ब्रैंड बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि रुपाली उनके साथ मिलकर नेटवर्क को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेंगी।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन