Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

सालों से न्याय की राह देख रहे पत्रकार रूपेश कुमार सिंह को जेल प्रशासन निपटाना चाहता है क्या?

संतोष चंदन-

पिछले क़रीब 4 साल से UAPA के तहत बिना किसी गुनाह के बिहार के बेऊर जेल में बंद पत्रकार रूपेश कुमार सिंह की तबियत ठीक नहीं है और इस बाबत जेल एडमिनिस्ट्रेशन को बताने के बावजूद उनका इलाज नहीं किया जा रहा है… ऐसा सुलूक इसलिए हो रहा है क्योंकि रूपेश कुमार, मोदी सरकार की ज़ालिमाना उसूलों के ख़िलाफ़ लिखते-बोलते रहे हैं…

उनकी जीवन साथी Ipsa Shatakshi बताती हैं कि– “साथी रूपेश से एसटीडी से बात हुई है… उन्होंने सभी को सरहुल और ईद की मुबारकबाद दी है… लेकिन उनका स्वास्थ्य अभी भी ठीक नहीं रह रहा है… वह हाई कॉलेस्ट्रॉल, साइनस, अचानक दिल की धड़कन का तेज होना, तेज पसीना आना, घबराहट और स्लीप डिस्क (L5) जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं…

रूपेश को पिछले 3 साल 8 महीने से अंडर ट्रायल क़ैदी के बतौर विभिन्न जेलों में रखा जा चुका है .. पटना के बेऊर जेल में लाने के पहले उन्हें भागलपुर के शहीद जुब्बा सहनी सेंट्रल जेल में रखा गया था जहां कोर्ट ऑर्डर मिलने पर जेल प्रशासन ने उनका स्वास्थ्य जांच करवाया तो कई बीमारियां सामने आईं…

डॉक्टरों ने रूपेश के स्वास्थ्य को लेकर रेगुलर चेकअप की सलाह दी थी लेकिन पिछले 23 सितंबर 2025 को बेऊर जेल लाने के बाद एक बार भी चेकअप नहीं करवाया गया…

इस संबंध में हमारे द्वारा पिटीशन लगाए जाने पर कोर्ट ने बेऊर जेल प्रशासन को, रूपेश के चेकअप और ट्रीटमेंट के लिए PMCH ले जाने का दो-दो ऑर्डर दिया है .. लेकिन 3 महीने से ज्यादा समय बीतने के बावजूद अभी तक उस कोर्ट ऑर्डर का पालन नहीं किया गया… नतीजा है दिन ब दिन उनकी तबियत बिगड़ती जा रही है जो कभी भी चिंताजनक हो सकती है… “

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन