Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

रुड़की नगर निगम की बोर्ड बैठक से बाहर निकाले गए पत्रकारों ने मेयर और विधायक का फूंका पुतला, देखें वीडियो

रुड़की | उत्तराखंड के रुड़की नगर निगम बोर्ड की बैठक की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ बदसलूगी किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नाराज पत्रकारों ने विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर अनीता अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाया।

मीडिया कर्मियों को बोर्ड बैठक से जबरदस्ती बाहर करने के कुछ वीडियो भी बाहर आए हैं। जिसमें विधायक प्रदीप बत्रा मिडिया को सभागार से धक्कामुक्की कर बाहर निकालते हुए नजर आ रहे है और एक पुलिस वाले को इशारा करके मीडिया को जबरदस्ती बाहर निकलवाने की बात कह रहे हैं।

अब इसे लेकर पत्रकारों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। पत्रकारों ने विरोध करते हुए मेयर का पुतला जलाया है। साथ ही तमाम पत्रकारों ने जनप्रतिनिधियों द्वारा माफी की मांग करते हुए काली पट्टी बांधकर कार्य करने की बात कही है।

प्रेस क्लब महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह उर्फ बिल्लू रोड एवं प्रेस क्लब रुड़की के अध्यक्ष बबलू सैनी ने कहा कि जब तक मेयर और विधायक प्रेस क्लब आकर माफी नहीं मांगते, तब तक विरोध जारी रहेगा। जिस कार्यक्रम में मेयर और विधायक शामिल होंगे उसकी कवरेज नहीं की जाएगी।

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1897531797509996985?t=u31DUSLK7e2KxkmOSChdDg&s=08
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन