Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

चिटफंड घोटाले में लखनऊ के सहारा दफ्तर पर ED की रेड, चूस ली जनता की जेब

खनऊ में सहारा इंडिया के ठिकाने पर ईडी का छापामार अभियान जारी है. यह छापेमारी ईडी की कोलकाता यूनिट द्वारा की जा रही है. रेड में लखनऊ यूनिट के भी कुछ अधिकारी शामिल हैं.

इनपुट है कि ये पूरा मामला कोलकाता की चिटफंड कंपनी में कथित तौर पर हुए घोटाले से जुड़ा है. जिसे लेकर लखनऊ के कपूरथला स्थित सहारा के हेड ऑफिस में रेड चल रही है.

रेड के दौरान ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन ED के अधिकारियों ने जब्त कर लिए हैं.

कहा जा रहा है कि ईडी की टीम ने ऑफिस को सील कर दिया है और किसी को भी ऑफिस में आने या ऑफिस से बाहर जाने नहीं दिया जा रहा है. ईडी के अधिकारी ऑफिस में दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हुए हैं.

ईडी टीम के एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई कोलकाता की चिटफंड कंपनी घोटाले से जुड़ी है. चिटफंड कंपनी के तार साहार ग्रुप से जुड़ रहे हैं. इसमें जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ों रुपये डकार लिए जाने की बात सामने आ रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन