झारखंड चुनाव- 2024 से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बड़ा एलान किया है. बीजेपी के बाद झामुमो ने भी सहारा के निवेशकों के पक्ष में कदम उठाया है. पार्टी ने अपने घोषणापत्र, जिसे अदिकार पत्र कहा गया है, में सहारा में निवेश करने वाले पीड़ितों के पक्ष में ठोस कदम उठाने और निवेशकों के हितों की सुरक्षा का दावा किया है.
झामुमो ने अपने 22 पन्नों के अधिकार पत्र में सहारा इंडिया के निवेशकों की समस्याओं पर विशेष फोकस किया है. पत्र में झारखंड और झारखंड के स्थानीय लोगों के अधिकार नामक अध्याय में सहारा निवेशकों के हितों की रक्षा की बातें कही गई हैं.

पार्टी का कहना है कि सहारा के पीड़ित निवेशकों का पूरा पैसा वापस दिलाने के लिए उनकी सरकार (झामुमो) न्यायालय से लेकर संसद तक आवाज बुलंद करेगी. जब तक झारखंड के हर निवेशक को उसका पैसा नहीं मिल जाता झामुमो उनकी लड़ाई जारी रखेगी.
आर्थिक मदद का भी वादा
सहारा इंडिया के जिन निवेशकों की मृत्यु हो गई है या जिन्होंने सुसाइड कर लिया, उनके परिजनों को झामुमो ने आर्थिक मदद देने का वादा किया है. हालांकि सहायता की रकम का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है.
झामुमो ने यह भी जोड़ा कि यह केवल चुनावी वादा नहीं, बल्कि सहारा के पीड़ितों के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दिखाने के लिए यह कदम उठा रहे हैं. पार्टी का मानना है कि सहारा के पीड़ित निवेशकों को न्याय दिलाने के लिए सरकार को हर स्तर पर उनकी बात रखनी चाहिए.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो झामुमो के इस रुख की सहारा निवेशकों के परिवारों और समर्थकों ने काफी सराहा भी है.
बहरहाल, सहारा के निवेशकों के लिए भाजपा और झामुमो दोनों ही पार्टियों ने मदद का हाथ बढ़ाया है, लेकिन झारखंड के लोग इसे चुनावी राजनीति के नजरिए से भी देख रहे हैं. बाद बाकी, यह देखना ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा कि कौन सी पार्टी अपने वादों को पूरा करने में तत्परता दिखाती है. दिकाती भी है या ये महज पिछले वादों की तरह महज जुमला ही साबित होकर रह जाएगा.






Parvati Devi
November 20, 2024 at 9:32 pm
My amount back sar