Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सहारा मीडिया गोरखपुर यूनिट की नई कमेटी गठित, पीयूष बंका का रोल साफ नहीं, देखें सर्कुलर

सहारा इंडिया मीडिया ने गोरखपुर यूनिट (SIMC) के संचालन को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है। 30 अप्रैल 2026 को जारी इस सर्कुलर के मुताबिक, गोरखपुर यूनिट की जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से तीन सदस्यीय कमेटी को सौंप दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार, इस कमेटी में सौरभ कुमार सिंह (यूनिट इंचार्ज) को हेड बनाया गया है। उनके साथ जितेंद्र प्रताप सिंह (सीनियर एग्जीक्यूटिव, अकाउंट्स) और राजेंद्र प्रसाद पांडेय (मैनेजर- सेल्स एंड मार्केटिंग) को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह कमेटी सीधे प्रशासनिक प्रमुख अब्दुल माजिद निजामी को रिपोर्ट करेगी।

सर्कुलर में सभी कर्मचारियों से कमेटी को पूरा सहयोग देने की अपील भी की गई है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम के बीच एक अहम सवाल खड़ा हो गया है। गोरखपुर यूनिट में यूनिट हेड/वरिष्ठ स्थानीय संपादक के तौर पर कार्यरत पीयूष बंका की भूमिका को लेकर सर्कुलर में कोई स्पष्टता नहीं दी गई है।

ऐसे में यह स्थिति चर्चा का विषय बन गई है कि यूनिट के संपादकीय नेतृत्व की जिम्मेदारी अब किसके पास होगी और पीयूष बंका की भूमिका क्या रह जाएगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अरुण श्रीवास्तव

    May 1, 2026 at 10:04 pm

    “कोई बंदर नहीं फिर भी नाम बांद्रा” इस फिल्मी गाने जैसा हाल राष्ट्रीय सहारा का है। सहारा अखबार लगभग कई महीने से पूरी तरह से बंद है पर गोरखपुर यूनिट के लिए नई टीम गठित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन