Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट से ‘सहारा’ को आखिरी मौका वरना रिहाई भी खतरे में

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को 23 मार्च तक पैसों के इंतजाम के लिए तीसरा और आखिरी मौका दिया है। अगर इस मर्तबा भी सहारा प्रबंधन ने पैसों का इंतजाम नहीं किया तो सुप्रीम कोर्ट सहारा की संपत्ति नीलाम करने में देर न लगाएगा। साथ ही, सहारा प्रमुख की रिहाई भी खतरे में पड़ सकती है।

इस सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख को उनके विदेश के होटलों को बेचने के लिए उन्हें पांच घंटे फोन पर बात करने की अनुमति भी दी है। साथ ही सुब्रत रॉय को लैपटॉप भी उपलब्ध कराया जाएगा। 23 मार्च तक सहारा ने पैसों का इंतजाम नहीं किया तो सहारा प्रमुख की रिहाई भी खतरे में पड़ सकती है।

उल्लेखनीय है कि सेबी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि सहारा अपने विदेश में स्थित होटलों को बेचना नहीं चाहता, जबकि सहारा ने कोर्ट को अवगत कराया था कि वह उन होटलों को बेचने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को 23 मार्च तक का वक्त दिया है। निर्धारित तिथि तक सहारा ने पैसों का इंतजाम नहीं किया तो सुप्रीम कोर्ट उसकी संपत्ती की निलामी की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन