Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जमशेदपुर में मंत्री पुत्र चम्पई सोरेन ने सहारा समय के पत्रकार को सरेराह पीटा

झारखण्ड में झामुमो नेताओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तो मीडिया कर्मी भी इसका शिकार होने लगे हैं. ताजा मामला झारखण्ड सरकार के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन द्वारा सहारा समय के चाईबासा संवाददाता सुरजीत कुमार साहू को बुरी तरह पीट कर जख्मी करने का सामने आया है. सुरजीत कुमार साहू के अनुसार अपनी स्कोर्पियो गाडी से सुंदरनगर से जमशेदपुर की और जा रहे थे, तभी रोड पर जाम लग गया उस जाम में उनकी गाड़ी फंस गयी.

तभी उनकी गाड़ी के पीछे झारखण्ड सरकार के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन की गाड़ी लगी और लगातार हॉर्न बजाने लगी. चूँकि आगे जाम लगा हुआ था तो साहू ने उन लोगों को रुकने का इशारा किया. बस इसी में मंत्री पुत्र आग बबूला हो उठा और गाली देते हुए अपनी गाड़ी से उतरा और अपने समर्थकों के साथ पत्रकार पर टूट पड़ा. उसे गाड़ी से उतार कर बीच सड़क पर जानवरों की तरह मारा गया. पिटाई खा रहा पत्रकार अपने पत्रकार होने की दुहाई देता रहा मगर सत्तारूढ़ बाप की ताकत के नशे में चूर बाबूलाल उसे धुनते रहे. लगातार मार पीट के क्रम में पत्रकार बुरी तरह से जख्मी हो गया. सड़क पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी. जान से मरने की धमकी देते हुए मंत्री पुत्र भाग खड़ा हुआ. इस घटना के बाद घायल पत्रकार किसी तरह से उठा और सुंदरनगर थाना पहुंचा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन