Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सैफई में पत्रकार को तमंचा लगाकर लूटा, पुलिस को मिली आंदोलन की चेतावनी

सैफई में अपराधी व पुलिस के गठजोड़ से अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. थाना सैफई में लूट का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अपराधी के गुर्गे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. अपराधी के घर दबिश देने में पुलिस तक को डर लगा रहा है. कहा तो जा रहा है कि पुलिस डर की वजह से सिर्फ कागजों में ही दबिश दे रही है.

लूट का शिकार पत्रकार प्रदीप कुमार

इटावा थाना क्षेत्र में स्थानीय रिपोर्टर के साथ मारपीट कर लूट करने वाला आरोपी 20 दिन से फरार है और पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ने की हिम्मत नही जुटा पाई है.

पत्रकार प्रदीप कुमार यादव पुत्र लाखन सिंह निवासी नगला नरिया थाना जसवंतनगर जनपद इटावा और सैफई में एक राष्ट्रीय समाचार पत्र के रिपोर्टर है. प्रदीप 24 मार्च 2024 को सुबह 8:30 बजे ग्राम गींजा से झिंगूपुर के रास्ते कार से खबर की कवरेज कर सैफई जा रहे थे तभी ग्राम झिंगूपुर के अभिषेक पुत्र सुभाष यादव व एक अज्ञात व्यक्ति कार के सामने आया और मोटरसाइकिल लगाकर कनपटी पर तमंचा तान दिया. मारपीट कर घायल करने के बाद प्रदीप से 2800 रुपए लूटकर फरार हो गये थे.

इस संबंध में 24 मार्च को मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था. मुकदमे के बाद अभियुक्त लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है. ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. उक्त मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम अनुज अवस्थी कर रहे हैं. मुकदमा दर्ज होने के कई दिन बाद आज तक विवेचक द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है और ना ही पीड़ित व घटना के चमश्दीद गवाहों के बयान लिए गए. दबिश तो कागजों पर चल रही है.

आरोपी सैफई चौराहे पर थाने के पास व दुकानों पर घूमता रहता है. सूत्रों की माने तो उक्त मुकदमे से विवेचक अनुज अवस्थी अभियुक्त से आर्थिक लाभ लेकर लूट की धारा को हटाने के प्रयास में हैं. साथ ही मुकदमे को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं. वहीं प्रदीप यादव ने आरोप लगाया है कि, “विवेचक ने आरोपी के गांव व मित्रों के फर्जी बयान लेकर लूट की धारा मिटाने का प्रयास कर रहे हैं.”

स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि, “जब इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा से बात की गई तो वह हर बार जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं लेकिन घटना के 20 दिन बीतने के बावजूद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है.”

पत्रकारों ने दी चेतावनी

सैफई में पत्रकार प्रदीप यादव को घायल कर लूटने के मामले को इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने गंभीरता से लिया है. इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह पत्रकार ने कहा कि, “सैफई के युवा पत्रकार प्रदीप यादव पर हमला व लूट के आरोपियों को थाना पुलिस का संरक्षण प्राप्त है. पुलिस 20 दिन से हाथ पर हाथ धरे बैठी है और अपराधी के घर दबिश देने से डर रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में पत्रकार के हमलावर गिरफ्तार न हुए तो जिले भर के पत्रकार एक बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन