Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सैकत बोस ने छोड़ा NDTV, ज़ी मीडिया में रिया और ABP में विजया की एंट्री!

सैकत कुमार बोस ने NDTV में पांच साल की पारी पूरी करने के बाद संस्थान को अलविदा कह दिया है। सैकत कुमार बतौर न्यूज़ एडिटर संस्थान में कार्यरत थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले अनुभव और टीम के सहयोग के लिए आभार जताया है।


वहीं, रिया मुखर्जी ने ज़ी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ नई शुरुआत की है। उन्होंने यहां असिस्टेंट मैनेजर – ह्यूमन रिसोर्सेज के पद पर जॉइन किया है।


इसके अलावा विजया मिश्रा ने 1 अप्रैल 2026 से एबीपी नेटवर्क में कॉपी एडिटर के तौर पर नई पारी शुरू की है। विजया ने अपनी पोस्ट में लिखा- देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में से एक के साथ काम करने का यह अवसर पाकर आभारी हूँ। अब ऐसे हेडलाइंस गढ़ने और कहानियाँ लिखने की ओर बढ़ रही हूँ, जो असर छोड़ें और लंबे समय तक याद रहें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन