Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

News18 को युवा पत्रकार साइमा परवीन ने कहा अलविदा

नई दिल्ली। News18 से जुड़ी कॉपी एडिटर-प्रोड्यूसर साइमा परवीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने पहले जॉब के अनुभव, सीख और यादों को व्यक्त किया।

साइमा परवीन ने लिखा कि पहली नौकरी हमेशा खास होती है और उनके लिए News18 सिर्फ एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक ऐसा मंच रहा जहां उन्होंने खुद को पहचाना और बेहतर बनाया। उन्होंने बताया कि यहां काम करते हुए उन्होंने अपनी ताकत को समझा, कमजोरियों पर काम किया और हर दिन नई चुनौतियों से सीखने का मौका मिला।

जामिया मिल्लिया से जर्नलिज्म की पढ़ाई करने वाली साइमा ने अपने पोस्ट में यह भी स्वीकार किया कि इस सफर में उनसे गलतियां भी हुईं, लेकिन उन्हीं से सीखकर वह एक बेहतर प्रोफेशनल बनीं। News18 में बिताए गए समय को उन्होंने बेहद खास और यादगार बताया।

पोस्ट के अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आधिकारिक पद “कॉपी एडिटर” था। साथ ही, उन्होंने News18 के साथ अपने इस सफर को भावुक अंदाज में समाप्त करने की बात कही। हालांकि उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन