Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

साक्षी टीवी के दफ्तर पर तोड़फोड़ और आगजनी, एंकर अरेस्ट, TDP पर बवाल का आरोप, वीडियो देखें

क्रांति कुमार-

BIGGEST NEWS आंध्र प्रदेश में मीडिया चैनल SAKSHI TV के दफ्तरों पर हमला. TDP पार्टी के विधायकों के नेतृत्व में अनगिनत जिलों में हमलों को अंजाम दिया गया.

यह हमला प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है, यह हमला देश के चौथे स्तंभ पर हमला है. TDP के कार्यकर्ताओं ने पत्थरों और ईंटों से SAKSHI TV के ऑफिस परिसर में हमला किया.

यह तानाशाही है, लोकतांत्रिक व्यवस्था में TDP की तानाशाही बर्दाश्त नही जा जाएगी ऐसा विपक्षी YSRCP पार्टी ने कहा है.

पूरी दुनिया में World Freedom Index में भारत का स्थान 159 पायदान पर है. TDP ने मीडिया पर हमला कर तानाशाही का परिचय दिया है, इस तानाशाही का पुरजोर तरीके से विरोध होना चाहिए.


जैकी यादव-

आंध्र प्रदेश में प्रेस की स्वतंत्रता पर खुला हमला हो रहा है।

साक्षी TV के स्टूडियो पर हमला, फिर वरिष्ठ पत्रकार और ऐंकर कोमिनेनी श्रीनिवास राव की गिरफ़्तारी — यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि एक डर फैलाने वाली सत्ता की बर्बर तस्वीर है।

एक लाइव डिबेट के दौरान जब एक विश्लेषक ने आपत्तिजनक टिप्पणी की, ऐंकर कोमिनेनी ने उसी क्षण हस्तक्षेप करते हुए उसे रोका। बावजूद इसके, न सिर्फ़ उनके चैनल पर हमला किया गया बल्कि उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया।

क्या अब विश्लेषक की टिप्पणी के लिए ऐंकर को जेल भेजा जाएगा? क्या मीडिया अब सत्ता के इशारे पर काम करेगा?

YSRCP प्रमुख श्री जगन मोहन रेड्डी ने इस कार्रवाई को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा: “यह न सिर्फ़ साक्षी मीडिया पर हमला है, यह हर उस आवाज़ को दबाने की कोशिश है जो सत्ता से सवाल पूछती है।”

पत्रकारों को डराना, मीडिया हाउस पर हमला करना — यह देश को किस दिशा में ले जा रहा है?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन