Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

तीन महीने से सेलरी न दी, ट्रांसफर का आर्डर अलग से थमा दिया

हम संभाग जबलपुर से प्रकाशित दैनिक दबंग दुनिया समाचार पत्र में पिछले 5 वर्षों से नियमित कर्मचारी के रूप में अपना कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। हमने दबंग दुनिया समाचार पत्र के जबलपुर कार्यालय में दिनांक 10 अप्रैल तक लगातार नियमित सेवाएं दीं। इस बीच 24 मार्च से लॉकडाउन घोषित किया गया। किन्तु दबंग दुनिया समाचार पत्र के जबलपुर संपादक राजेश दीक्षित ने सेवाएं जारी रखने को कहा। इस प्रकार हमसे अनवरत सेवाएं लीं। इसे मैंने खुशी-खुशी स्वीकार किया। अपनी और अपने परिवार की इस गंभीर वायरस से कठिन सुरक्षा करते हुए लगातार सेवाएं दी।

जबलपुर दबंग दुनिया के स्थानीय संपादक राजेश दीक्षित ने मेरा ट्रांसफर मुंबई कर दिया। हम लोगों का ट्रांसफर आर्डर शुक्रवार दिनांक 8 मई 2020 को जारी किया गया। 11 मई 2020 को मुंबई ज्वॉइन करने के लिये कहा गया। लाकडाउन में ऐसा कर पाना मुश्किल था। राज्य शासन ने जबलपुर को रेड जोन घोषित किया। बस, ट्रेन की सुविधाएं सभी बंद।

इस कठिन समय में मुंबई कैसे पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार अन्य राज्यों में पहुंचने के पश्चात् 14 दिन के लिये स्वयं को क्वारंटाइन भी करना अनिवार्य है। इस कठिन समय में इस प्रकार का निर्णय जबलपुर के संपादक राजेश दीक्षित द्वारा जारी किया गया है। संस्था के कुछ और सदस्यों मनीष, ललित, नीतेश और सुमित का इसी तरह स्थानांतरण कार्य किया है।

कार्यालय में लगभग 15-17 लोगों का स्टॉफ है और हम सभी का वेतन भुगतान 3 माह से लंबित पड़ा हुआ है। फरवरी से हमारा वेतन भुगतान नहीं हुआ है। लॉकडाउन के कठिन समय में जब हमें वेतन की अत्यधिक आवश्यकता थी और इसकी कई बार मांग की गई तो हमें स्थानांतरित कर दिया गया।

जबलपुर संपादक राजेश दीक्षित द्वारा न तो 3 माह से कोई वेतन दिया गया और न ही स्थानांतरण पर जाने हेतु कोई मुआवजा। मेरी आर्थिक स्थिति बदतर हो चुकी है।

विगत कई सालों से हमारा पूरा वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। इसमें 20 प्रतिशत की कटौती लगातार की जा रही है। इसका रिकॉर्ड अकाउंट से लिया जा सकता है।

वेतन न मिलने और स्थानांतरण के दबाव से हम सभी को मानसिक आघात हुआ है। उचित कार्रवाई करते हुए हमारा 3 महीने का बचा वेतन दिलाने का कष्ट करें।

यदि समय रहते कोई उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम लोगों और परिवार को होने वाली किसी भी प्रकार की आर्थिक हानि के लिए केवल और केवल स्थानीय संपादक राजेश दीक्षित ही जिम्मेदार होंगे।

कृपया प्रशासन से निवेदन है कि मेरी मदद करें।

मनीष ठाकुर, ललित विश्वकर्मा, नीतेश शर्मा
कंप्यूटर विभाग एवं विज्ञान विभाग
दबंग दुनिया, जबलपुर फोन नं. 0761-4700037
मोबाइल नं. 9755898573,8839435397

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन