Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

समाचार जगत पर 6 लाख से अधिक का जुर्माना

नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर से प्रकाशित राज्स्तरीय समाचार पत्र समाचार जगत की प्रसार संख्या में गड़बड़ी पाई गई है। प्रेस इन्फारमेशन ब्यूरो (पीआईबी) की जांच में यह गड़बड़ी मिली थी जिसके लिए समाचार जगत पर 6 लाख से अधिक का जुर्माना हुआ है।

यह राशि समाचार जगत ने अपनी गलती मानते हुए जमा करा दी है।

गत दिनों दैनिक समाचार जगत के प्रसार संख्या की जांच हुई थी जिसमें प्रसार संख्या वास्तविकता से कम होने की जानकारी मिली थी। पीआईबी की टीम ने जब मौके पर जाकर जांच की तो यह शिकायत सही पाई गई। इसके बाद समाचार जगत पर पीआईबी ने 6 लाख रुपए का जुर्माना किया था। समाचार जगत प्रबंधन ने अपनी गलती मानते हुए जुर्माना की राशि जमा करा दी है।

गौरतलब है कि समाचार जगत प्रबंधन ने तीन साल से कोरोना के नाम 30 फीसदी वेतन कटौती कर रखी है जबकि राज्य सरकार से हर महीने लाखों रुपए के विज्ञापन मिल रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन