Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘भाजपा की सरकार न होती तो घर में घुसकर मारता’, सपा नेता ने पत्रकार को धमकाया

बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष ने पत्रकार को घर में घुसकर मारने की धमकी दी है. पत्रकार ने ऑडियो क्लिप के आधार पर नगर अध्यक्ष व उसके भाई के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराई है.

मामला जिले के फतेहपुर कस्बे का है. मोहल्ला नालापार दक्षिणी निवासी रिजवान मुनीर ने थाना फतेहपुर पुलिस को दी शिकायत में नगर पंचायत के चेयरमैन इरशाद अहमद और उनके भाई इजहार अहमद पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है.

स्थानीय पत्रकार रिजवान का कहना है कि कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर उनकी चेयरमैन इरशाद अहमद के भाई इजहार से बहस हो गई थी.

इसे लेकर उन्होंने फतेहपुर कस्बे के चेयरमैन से उनके भाई इजहार की शिकायत की तो चेयरमैन ने भाई को समझाने की बजाय उल्टा पत्रकारों को ही गालियां दी. उनसे कहा कि, “अगर भाजपा की सरकार न होती तो तुम्हें घर में घुसकर मारता.”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन