Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

संभल पुलिस ने IPS अधिकारी (रि) अमिताभ ठाकुर को धमकाया- पुलिस हिरासत में मौत वाली X पोस्ट डिलीट करो!

संभल पुलिस द्वारा जबरदस्ती पोस्ट डिलीट की धमकी पर कार्रवाई की मांग

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने नखासा, सम्भल के इरफान की हिरासत में मौत के मामले में किए गए अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर संभल पुलिस द्वारा उन्हें दी गई धमकी के संबंध में डीजीपी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि उन्होंने जिम्मेदार व्यक्तियों के आधार पर यह पोस्ट करके समुचित कार्रवाई की मांग की थी. इस पर कार्रवाई करने की जगह संभल पुलिस ने उन पर भ्रामक सूचना फैलाए जाने का आरोप लगाते हुए तत्काल पोस्टर हटाने और ऐसा नहीं करने पर विधिक कार्रवाई की धमकी दी.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में मृतक के परिजनों से भी बात की और उन्होंने भी घटना की पुष्टि की है.

अतः उन्होंने डीजीपी से हिरासत में मौत के मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने तथा संभल पुलिस द्वारा उन्हें धमकाकर पोस्ट डिलीट कराए जाने के मामले में सार्वजनिक क्षमा याचना किए जाने की मांग की है

संलग्न — डीजीपी को भेजे गए पत्र की प्रति

अमिताभ ठाकुर की पोस्ट –

संभल पुलिस की पोस्ट-



मूल प्रकरण-

संभल में पुलिस हिरासत में इरफान नामक युवक की मौत! देखें वीडियो https://www.bhadas4media.com/irfan-death-sambhal-police-arop/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन