Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जियोस्टार ने BBC के पूर्व जीएम समीर गोगटे को कलर्स डिविजन का बिजनेस हेड बनाया

BBC Studios के पूर्व जनरल मैनेजर समीर गोगटे ने JioStar में Colors डिविजन के बिजनेस हेड के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत की है। JioStar के एक आंतरिक मेल के अनुसार, समीर गोगटे को इस पद पर नियुक्त किया गया है।

समीर ने जुलाई 2019 से जनवरी 2025 तक BBC Studios में इंडिया प्रोडक्शंस के जनरल मैनेजर के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने ‘क्रिमिनल जस्टिस’, ‘ब्रोकन न्यूज़ (प्रेस)’, और ‘झलक दिखला जा (डांसिंग विद द स्टार्स)’ जैसे BBC फॉर्मेट्स के भारतीय संस्करणों का नेतृत्व किया। इसके अलावा, उन्होंने ‘हाईवे लव’, ‘इश्क इन द एयर’, ‘स्कूल ऑफ लाइज’, ‘कैसी है यारियां’, ‘तुझपे मैं फिदा’, और हालिया हिट ‘शेखर होम’ जैसी ओरिजिनल प्रोडक्शंस को भी संभाला।

मेल के अनुसार, कौमुदी महाजन, रोहिणी सिंह, मधुजा बनर्जी, और शकील मेमन अब सीधे समीर गोगटे को रिपोर्ट करेंगे।

मेल में यह भी उल्लेख किया गया कि “यह समीर के लिए एक खास घर वापसी का मौका है। वह 13 साल बाद इस संगठन में लौट रहे हैं। अपने पिछले कार्यकाल में वह Colors की फाउंडिंग टीम का हिस्सा थे।”

BBC Studios से पहले, समीर Vuclip में रेवेन्यू और बिजनेस डेवलपमेंट के हेड के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने वीडियो-ऑन-डिमांड सेवा का नेतृत्व किया। इसके अलावा, उन्होंने Eros International Media में चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर के रूप में ओरिजिनल कंटेंट क्रिएशन में निवेश पर काम किया।

समीर ने Endemol India के फिल्म डिविजन के बिजनेस हेड के रूप में कार्य करते हुए बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में कंपनी की एंट्री सुनिश्चित की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने Viacom18 में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं, जिसमें Colors के कमर्शियल ऑपरेशंस और Viacom18 मोशन पिक्चर्स के लिए सिंडिकेशन व एक्विजिशन का नेतृत्व शामिल है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन