विवेक त्रिपाठी-
साथियों, मैं अपने फेसबुक या एक्स अकाउंट पर कुछ भी लिखता हूं तो साफ है कि मेरा किसी भी व्यक्ति, विषय या स्थान से कोई दुराव नहीं, मतभेद नहीं, मनभेद नहीं.. जैसे आज संदीप ठाकुर से संबंधित पोस्ट लिखी.. चाहे संदीप हों या कोई और.. यकीन मानिए, मेरा किसी से कोई व्यक्तिगत मामला कभी नहीं रहा.
मुझे तो ये भी नहीं पता था कि संदीप ठाकुर की हिस्ट्रीशीट खत्म की जा चुकी है. सोशल मीडिया पर मेरी आज दोपहर की पोस्ट के बाद तमाम फोन कॉल्स आए. कुछ लोगों (जिसमें मेरे काफी करीबी और बड़े भाई समान हैं) ने मेरी पोस्ट को ब्राह्मण बनाम ठाकुर का रंग दे डाला तो किसी ने राजनीतिक प्रतिद्वंदिता की तरफ मोड़ दिया..
कोई इसे किन्हीं दो लोगों की रंजिश का परिणाम बताने लगा.. मेरी पोस्ट को लोगों ने और भी न जाने कितने एंगल दे डाले.. उस हाइट तक ले गए जिसके बारे में मैंने सोचा भी नहीं था.. यहां तक कि ब्लैकमेलिंग और वसूली तक की बात भी कही जाने लगी.
साथियों मैंने एक सामान्य सी पोस्ट की थी. मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से जुड़ा था तो थोड़ा गंभीर हो गया. विवादित भी.. फिलहाल मैं ऐसी स्थितियों, ऐसे हालातों में नहीं कि इस तरह के मामलों में अपना कीमती समय दे पाऊं. बहुत सारे लोग मुझे कॉल कर रहे हैं.. मैसेज कर रहे हैं.. लेकिन मैं जवाब नहीं दे पा रहा हूं. इसके लिए क्षमा.. मैं बहुत ही भावनात्मक दौर से गुजर रहा हूं.. इस वक्त मुझे शांति और सुकून चाहिए.. इसलिए प्रकरण को यहीं पर विराम..
साथियों, आप सब मेरी ताकत हो. आपने जिस तरह मेरी पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं दीं. पोस्ट वायरल की.. उससे लखनऊ और दिल्ली (पीएमओ) तक हंगामा मच गया. इस जबरदस्त सहयोग के लिए आप सभी का हमेशा आभारी रहूंगा. आप सभी जानते हैं, मैं हमेशा निष्पक्ष रहा हूं.. आगे भी रहूंगा..
सोशल मीडिया पर ही संदीप ठाकुर की हिस्ट्रीशीट खत्म किए जाने से संबंधित कानपुर पुलिस का पत्र मिला, उसे भी पोस्ट कर रहा हूं.. ताकि ब्राह्मण ठाकुर, दोस्ती दुश्मनी, पॉलिटिकल टूल, ब्लैकमेलिंग जैसे आरोप न लगें..
कानपुर पुलिस कमिश्नर #IPS अखिल कुमार ने प्रधानमंत्री से मिलने वाले संदीप सिंह की गलत तरीक़े से हिस्ट्रीशीट खत्म करने को लेकर कमेटी गठित करके जांच बिठा दी है। LIU क्या झक मारने के लिए बना है? बड़ी बड़ी घटनाएँ हो जाती हैं प्रदेश में और ये आम लोगों के पासपोर्ट वेरिफ़िकेशन के लिए व—ली में लगे रहते हैं। -ममता त्रिपाठी


मूल खबर…


