Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजीत मिश्रा, अभिषेक आनंद, अजय जोशी, महादेव कोठारी, चीकू हुए इधर-उधर

आईनेक्स्ट पटना में डेस्क इंचार्ज का काम संभाल रहे संजीत नारायण मिश्रा ने आईनेक्स्ट को अलविदा कह दिया है. संजीत अपनी नयी पारी प्रभात खबर पटना से शुरू करने वाले हैं. प्रभात खबर में उन्होंने बतौर चीफ सब एडिटर ज्वाइन किया है. संजीत आईनेक्स्ट के लॉन्चिंग टीम के मेंबर रहे हैं और संस्थान को इन्होंने आठ साल सेवा दी. वेब एडिशन की जिम्मेवारी भी यही सँभालते थे. आईनेक्स्ट के ब्रॉडशीट होने के बाद इन्होंने संस्थान को अलविदा किया है. इनका छोड़ना आईनेक्स्ट के लिए बड़ा झटका है. संजीत को नयी पारी की बधाई.

देहरादून से खबर है कि कुमाऊं में लांचिंग की तैयारियों में जुटे हिन्दुस्तान अखबार में अब ऊधमसिंहनगर में एक सप्ताह में ही दो जिला इंचार्ज बदल दिए गए. करीब पांच महीनों से ऊधमसिंहनगर के जिला इंचार्ज नरेश कांडपाल का पिथौरागढ़ तबादला कर दिया गया. उनकी जगह नए इंचार्ज आए अभिषेक आनंद मुश्किल से चार दिन नहीं टिक सके. प्रबंधन ने उन्हें हल्द्वानी बुला लिया है. वहीं हल्द्वानी में चंद रोज डेस्क से हटाकर क्राईम रिपोर्टर बनाए गए अजय जोशी को ऊधमसिंह नगर जिले का नया इंचार्ज बनाया गया है. इसी बीच काशीपुर में देहरादून से भेजे गए महादेव कोठारी को इंचार्ज बनाया गया है. हिन्दुस्तान अखबार हल्द्वानी से जुडे़ नए फोटोग्राफर खालिद को लेकर चर्चा है कि उन्हें अच्छी खासी सेलरी पर लाया गया है.

मेरठ से राहुल राणा ने सूचना दी है कि दैनिक जनवाणी अखबार के वरिष्ठ फोटोग्राफर चीकू ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मेरठ में ही हिंदुस्तान अखबार का दामन थाम लिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन