Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पंजाब

भास्कर का सिटी इंचार्ज जेल भेज दिया गया

दैनिक भास्कर चंडीगढ़ के सिटी इंचार्ज रहे संजीव महाजन और मनीष गुप्ता को कोर्ट ने मंगलवार को जुडिशल कस्टडी में जेल भेज दिया। सतपाल डागर नामक तीसरे गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया।

सेक्टर 31 थाना पुलिस ने दोपहर के वक्त तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि संजीव महाजन और मनीष गुप्ता पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं और इन्हें पुनः पुलिस रिमांड में दे दिया जाए। लेकिन कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया।

प्रॉपर्टी कब्ज़ा केस में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने डीएसपी राम गोपाल और इंस्पेक्टर राजदीप सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। इस केस में दो एचसीएस अधिकारियों की भी संदिग्ध भूमिका सामने आ रही है। एसआईटी अब इन दोनों अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है।

सेक्टर 37 की कोठी की रजिस्ट्री के वक्त ये अफसर चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर तैनात थे। एक अधिकारी एस्टेट ऑफिस में असिस्टेन्ट एस्टेट ऑफिसर और दूसरे तहसीलदार के पद पर तैनात थे। इन अफसरों पर प्रॉपर्टी के दस्तावेजों में हेराफेरी फर्जीवाड़े का इल्जाम है। फर्जी रजिस्ट्री करवाने में मदद करने का आरोप भी इन अधिकारियों पर है।

इस बीच यह भी चर्चा है कि दैनिक भास्कर ट्राईसिटी के अपने कई पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रहा है। बेशक संपादक दीपक धीमान खुद के लिए मजबूती से भास्कर में डटे रहने का दावा करते हों लेकिन मीडिया सर्कल में यह बात खूब चल रही है कि धीमान को हफ्ते भीतर इस्तीफा देने का आदेश भास्कर के एमडी ने दे दिया है, अन्यथा टर्मिनेट कर दिया जाएगा।

भास्कर के ग्रुप एडिटर चंडीगढ़ व पंजाब का दौरा पूरा कर आज ही वापस गए हैं। पंजाब के एडिटर जल्दी ही चंडीगढ़ ज्वाइन करेंगे, जानकार ऐसा ही कह रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन