Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

झारखंड

दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष चौधरी सड़क हादसे में घायल, मां का निधन!

Santosh Chaudhary

वेल्लोर/रांची। दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष चौधरी वेल्लोर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे में उनकी 64 वर्षीय मां रीता देवी की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी बहन काजल जायसवाल भी बुरी तरह घायल हो गई हैं। दोनों घायल फिलहाल सीएमसी वेल्लोर में इलाजरत हैं।

घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, संतोष चौधरी अपनी मां के इलाज के लिए रांची से वेल्लोर सीएमसी हॉस्पिटल पहुंचे थे। काठपाड़ी रेलवे स्टेशन से हॉस्पिटल के लिए ऑटो में सवार होकर रवाना हुए ही थे कि तभी एक तेज़ रफ्तार टेलर ने ऑटो को सामने से ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और टेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। वेल्लोर नॉर्थ थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

दुर्घटना की खबर मिलते ही रांची से परिजन और संतोष चौधरी के सहयोगी पत्रकार वेल्लोर के लिए रवाना हो गए हैं। रीता देवी अपने पीछे पति, दो बेटे और दो बेटियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके असमय निधन से पत्रकारिता जगत समेत शहर के बुद्धिजीवी वर्ग में शोक की लहर है।

परिवार के अनुसार, रीता देवी का अंतिम संस्कार सोमवार को रांची के हरमू मुक्तिधाम में किया जाएगा।


दीपिका पांडेय सिंह-

यह समाचार अत्यंत स्तब्ध और दुखद करने वाला है। दैनिक भास्कर रांची के वरिष्ठ पत्रकार श्री संतोष चौधरी जी एक गंभीर सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं, और इस दर्दनाक हादसे में उनकी पूज्य माताजी का घटनास्थल पर ही निधन हो गया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और संतोष जी को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति और शीघ्र स्वस्थ होने का वरदान दें। श्रद्धांजलि

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन