Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इंडिया न्यूज़ रिपोर्टर पर ऑटो चालकों से 3,000 महीना रंगदारी मांगने का आरोप, मुकदमा

गाज़ियाबाद– इंडिया न्यूज़ चैनल के लोनी रिपोर्टर संतोष चौहान के खिलाफ ऑटो चालकों से रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ऑटो संचालकों ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि आरोपी लंबे समय से उनसे “मासिक बंधी” के नाम पर वसूली कर रहा था और धमकी देता था कि मनचाही रकम न देने पर उन पर पुलिस कार्रवाई करवा देगा।

क्या है मामला?

एफआईआर के अनुसार—राजदीप सिंह, अनुज गुप्ता और रहीसुद्दीन नामक तीन ऑटो मालिकों ने शिकायत में बताया कि संतोष चौहान सड़क पर उनके ऑटो रोककर 3,000 रुपये प्रतिमाह की मांग करता था। वह खुद को इंडिया न्यूज़ चैनल का पत्रकार बताकर दबाव बनाता था और कहता था कि “अगर महीने की बंधी नहीं दोगे तो मैं तुम्हारे ऑटो जब्त करा दूंगा या पुलिस चालान कराएगी।”

शिकायत में यह भी कहा गया है कि चौहान ऑटो चालकों को धमकी देता था कि उसके “उच्च अधिकारियों” से आदेश है कि सभी ऑटो वालों को महीने की वसूली देनी होगी।

गाँव बुलाकर वसूली का दबाव

1 अक्टूबर 2025 को आरोपी ने तीनों ऑटो मालिकों को गांव में बुलाकर धमकाया कि यदि वे “गठजोड़” में शामिल नहीं हुए, तो वह उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करवा देगा। पीड़ितों ने यह भी कहा कि आरोपी ने जातीय भाषा का इस्तेमाल कर अपमानित किया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संतोष चौहान के खिलाफ वसूली, धमकी और अवैध दबाव डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से अपनी जान–माल की सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

देखें एफआईआर की प्रति…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. रत्नेश्वर मिश्र

    November 30, 2025 at 6:11 pm

    इंडिया न्यूज़ बस्ती जनपद का भी रिपोर्टर है जो पुलिस अधिकारियों की जो खबर चलती है उसको ग्रुपों में से डिलीट करने का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन