Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

सरपंच पति ज्ञानसिंह ने पत्रकार राकेश अगरवार को पीटा

सिवनी (मध्य प्रदेश) : 10 अक्टूबर को  ग्राम पंचायत धारनाकलां में गांधी जी की खण्डित मूर्ति एवं बाजार की सफाई से संबंधित समाचार राजएक्सप्रेस, नई दुनिया, पत्रिका एवं युगश्रेष्ठ में प्रकाशित हुआ था। इसे पढ़कर धारनाकला विकासखंड बरघाट सरपंच पति ज्ञानसिंह बोपचे द्वारा पत्रकार राकेश अगरवार को जान से मारने की धमकी दी।  समग्र स्वच्छता अभियान के अंतर्गत राकेश अगरवार द्वारा स्वयं के घर में शौचालय बनवाने हेतु ग्राम पंचायत जाकर ग्राम पंचायत सचिव से शौचालय निर्माण के फार्म एवं प्रक्रिया की जानकारी मांगी गई किन्तु वहां उपस्थित सरपंच पति आवेश में आकर उत्तेजित होकर जानकारी प्रदान करने से इनकार कर दिया एवं गाली गलोच कर दो झापड़ भी जड़ दिया।

इतना ही नहीं उक्त सरपंच पति ने जान से मारने की धमकी भी दे डाली एवं जातिगत गंदी गालियां बकते हुए कहा कि जिले भर के पत्रकार मेरा कुछ भी नेता कुछ नहीं बिगाड़ सकते। घटना के तुरंत बाद पत्रकार कल्याण परिषद संघ एवं सिवनी शहर के पत्रकारों द्वारा थाना बरघाट एवं हरिजन थाने सिवनी में रिपोर्ट की गई है। जिस पर त्वरित कार्यवाही डी.एस.पी. श्री उईके द्वारा की जाकर मामले की जांच कराई जा रही है । तत्पश्चात आरोपी पर मामला दर्ज किये जाने का आश्वासन दिया गया है।  घटना से क्रोधित होकर पत्रकार संघ ब्लाक बरघाट ने जिला प्रशासन से उचित न्याय दिलाने की मांग की है।

राकेश अगरवार
पत्रकार,
धारना
जिला सिवनी
मध्यप्रदेश

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन