Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

स्टार समाचार और मध्य प्रदेश जनसंदेश अखबारों के मीडियाकर्मी सेलरी संकट झेल रहे!

स्टार समाचार ने 3 माह से नहीं दी सैलरी… व्हीकल टाइकून रमेश सिंह के अखबार स्टार समाचार कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं दे पा रहा है।

इसी तरह लोकल सांसद गणेश सिंह के रहमोकरम पर फिर से शुरू हुए अखबार मध्यप्रदेश जनसंदेश की हालत भी पतली है। इस अखबार ने भी कर्मचारियों को मेहनताना नहीं दिया है।

स्टार समाचार ने अक्टूबर 2020 से दिसम्बर 2020 तक की तनख्वाह रोक रखी है। हालांकि 10 हज़ार से कम वाले स्लैब के कर्मचारियों को अक्टूबर की सैलरी दे दी है।

इधर कर्मचारियों के ऊपर वर्क लोड भी बढ़ा है। वर्तमान में राजेश द्विवेदी, धीरेंद्र सिंह, अमित त्रिपाठी, करन उपाध्याय, सुरेश दाहिया और अमित सिंह ही काम कर रहे हैं।

एक बात और कि स्थानीय संपादक शक्ति धर दुबे जबलपुर के एक अस्पताल में जीवन मौत से जंग लड़ रहे हैं।

नौबत तो ये आ गयी है कि उनका एक पैर काटना पड़ सकता है। वे कुछ माह पहले सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे।

इसके बाद भी प्रिंट लाइन संपादक दुष्यंत सिंह का दिल नहीं पसीजा।

इसी तरह मध्यप्रदेश जनसंदेश ने नवम्बर 2020 और दिसम्बर 2020 की तनख्वाह नहीं दे रहा है। फिलहाल यह अखबार हर कर्मचारी की सैलरी 7 हज़ार ही दे रहा लेकिन सैलरी शीट में ज्यादा दर्ज रहती है।

एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन