Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वन विभाग की खबर लिखने पर अफसरों ने वरिष्ठ पत्रकार को बंधक बनाकर पीटा

मध्य प्रदेश के सतना में पत्रकार को बंधक बनाकर मारपीट करने की सूचना है. मारपीट वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जानी बताई जा रही है. इसी कड़ी में कल गुरूवार को पत्रकारों ने डीआईजी रीवा से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है. डीआईजी द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वसन मिलने के बाद पत्रकारों का गुस्सा कुछ शांत हुआ है.

क्या है पूरा मामला?

https://twitter.com/Abhimanyu1305/status/1730053018396295204?t=Yb7RMDggOdTlXMavBvQwdw&s=08

सतना जिले में पत्रकार पंकज मिश्रा की एक खबर को लेकर वन मंंडल सतना के बरौधा रेंजर बृजेन्द्र पाण्डेय, मझगवां रेंजर पंकज दुबे, एसडीओ चित्रकूट अभिषेक तिवारी, सतना रेंजर अरूण शुक्ला द्वारा 28 नवम्बर की रात 10.30 बजे सिविल लाईन स्थित गढि़या चौराहे से बल पूर्वक अगवाकर वन विभाग के रेस्ट हाउस में लाया गया। यहां डीएफओ विपिन पटेल ने पंकज से खबरों के बारें में बातचीत की. फिर जबरन शराब पिलाई गई. इस दौरान पत्रकार से मारपीट किये जाने का आरोप है. मारपीट के बाद इन सभी ने पैसे देते हुए वीडियो फोटो बनाकर पत्रकार से एक कागज पर हस्ताक्षर भी कराए.

पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत

दैनिक सतना स्टार के वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा ने डीएफओ विपिन पटेल द्वारा अगवा कर बंधक बनाने और मारपीट के सम्बंध में घटना के अगले दिन यानी 29 नवंबर को एसपी सतना व टीआई सिविल लाईन में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन 24 घंटे से अधिक बीतने के बाद भी FIR दर्ज नहीं हो पाई है. स्थानीय पत्रकारों में इस घटना से रोष है. सभी ने DIG से मिलकर कार्रवाई की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. देवेन्द्र

    December 3, 2023 at 10:21 pm

    सतना में जो एसपी है वो मीडिया विरोधी है, खंडवा में भी पत्रकारों पर उन्होंने केस ठोंके थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन